भारत विकास परिषद नरवाना द्वारा लक्ष्मी रिजॉर्ट में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन, पायल गुप्ता बनीं मिसिज हरियाली तीज

Team Atal Hind11 August 20262 min read22 viewsजींद
भारत विकास परिषद नरवाना द्वारा लक्ष्मी रिजॉर्ट में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन, पायल गुप्ता बनीं मिसिज हरियाली तीज

भारत विकास परिषद नरवाना द्वारा स्थानीय लक्ष्मी रिजॉर्ट में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के जाने-माने प्रॉपर्टी सलाहकार मोहनलाल गर्ग व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम गर्ग ने शिरकत की। नरवाना शाखा के अध्यक्ष, महिला संयोजिका, शाखा सचिव और शाखा कोषाध्यक्ष के द्वारा मुख्य अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। भारत विकास परिषद द्वारा हर साल तीज त्यौहार के उपलक्ष में हरियाली तीज का आयोजन किया जाता है और यह कार्यक्रम परिषद परिवार के महिला प्रकोष्ठ द्वारा बड़े ही सुंदर ढंग से आयोजित किया जाता है। महिला संयोजिका श्रीमती श्वेता अग्रवाल और उनकी टीम के द्वारा इस तीज महोत्सव को बड़े ही सुंदर व व्यवस्थित रूप में आयोजित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

महिला संयोजिका श्वेता अग्रवाल ने बताया कि परिषद परिवार की महिलाओं के द्वारा हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के गेम, युगल गेम, परिषद से संबंधित प्रश्नोत्तरी व मिसिज हरियाली तीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें पायल गुप्ता द्वारा मिसिज हरियाली तीज का खिताब जीता गया। मिसिज हरियाली तीज पायल गुप्ता को मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम गर्ग व परिषद परिवार की महिलाओं द्वारा ताज पहना कर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद परिवार से जुड़े नए सदस्यों का अंग वस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया और उनको परिवार सहित सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

अतिथियों का संबोधन और समापन

मुख्य अतिथि मोहनलाल गर्ग जी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत विकास परिषद समाज में सेवा, संपर्क, सहयोग और समर्पण का एक विचित्र भाव प्रस्तुत कर रही है और अनेक प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणीय रही है। परिषद परिवार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने पर उन्होंने परिषद परिवार के सदस्यों का धन्यवाद भी किया। शाखा के सेवा संयोजक बलराज गर्ग अलीपुरा वाले द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर शाखा अध्यक्ष जयपाल बंसल व शाखा सचिव विकास मित्तल ने मुख्य अतिथियों व परिषद परिवार के सभी महिला व पुरुष सदस्यों का इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने पर हार्दिक धन्यवाद किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रांतीय संस्कार संयोजक संजय चौधरी, जिला सह समन्वयक सुमित शर्मा, शाखा संरक्षक डॉक्टर विनोद गुप्ता, शाखा कोषाध्यक्ष रामफल सिंघल, संस्कार संयोजक संजय सिंगला, भूप सिंह, राजेंद्र पाल गुप्ता, योगेंद्र पाल गुप्ता, रमेश वर्मा, नवजोत सिंगला, शिव बंसल, राजेश टांक, सोनिया मित्तल, श्वेता गर्ग, डॉक्टर सूची अग्रवाल, मन्नू सिंगला, डॉक्टर हितैषी कुंडू, सीमा सिंघल, सुमन बंसल और परिषद परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment