भारत विकास परिषद नरवाना ने आर्य कन्या स्कूल में लगाया एनीमिया चेकअप कैंप

भारत विकास परिषद शाखा नरवाना द्वारा स्थानीय आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक एनीमिया चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में नागरिक अस्पताल नरवाना की विशेषज्ञ टीम ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। अक्सर यह देखा जाता है कि स्कूल व कॉलेज में पढ़ाई करने वाली लड़कियों में और महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम पाई जाती है। किसी कारणवश उसकी जांच व इलाज समय पर नहीं हो पाता है। इसी मुख्य समस्या को देखते हुए भारत विकास परिषद नरवाना ने इस एनीमिया चेकअप कैंप का आयोजन किया है।
नागरिक हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की खून की जांच
इस कैंप में नागरिक हॉस्पिटल नरवाना के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्कूल में पढ़ाई करने वाली लड़कियों के खून की जांच की गई है। डॉक्टरों द्वारा लड़कियों को उचित परामर्श भी दिया गया है। खून की कमी पाई जाने वाली लड़कियों को उचित दवाइयां भी प्रदान की गई हैं। विशेषज्ञ टीम द्वारा उनको इस बारे में उचित परामर्श भी दिया गया है।
समय-समय पर लगाए जाते हैं सामाजिक हित के कैंप
शाखा अध्यक्ष जयपाल बंसल ने जानकारी देते हुए बताया है कि परिषद द्वारा इस प्रकार के सामाजिक हित के निशुल्क कैंप समय-समय पर लगाए जाते हैं। उसी कड़ी में इस एनीमिया कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मीना कुमारी जी और उनके पूरे स्टाफ का भरपूर सहयोग व समर्थन प्राप्त हुआ है। भारत विकास परिषद द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के एनीमिया कैंप अलग-अलग स्थान पर स्कूल और कॉलेज में आयोजित किए जाते हैं। इस महत्वपूर्ण कैंप में शाखा अध्यक्ष जयपाल बंसल, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंघल, महिला संयोजिका श्वेता अग्रवाल, सेवा संयोजक बलराज गर्ग, संपर्क संयोजक विशाल मित्रा, सदस्य सुभाष चंद्र, स्कूल प्राचार्य श्रीमती मीना कुमारी और उनका पूरा स्टाफ उपस्थित रहा है।