भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक

www.atalhind.com14 March 20262 min read0 viewsकैथल
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक

कैथल/14 मार्च/अटल हिन्द ब्यूरो

 

कैथल में किसान यूनियन के दफ्तर में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष शमशेर कुंडू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य तौर पर प्रदेश संयोजक होशियार सिंह गिल, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़, प्रदेश सलाहकार जसविंदर ढुल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाना राम सेगा,परदेश उपाध्यक्ष शेरा बेनीवाल, संदीप जाटान, वकील कमालपुर, दीपक मलिक, सुखदेव सिंह, प्रेम हरसौला, लीला तितरम, सुरेंदर भंगू, रामेश्वर आजाद, रमेश खरेटा, गुरुदेव सिसला, बीरा कुंडू, जसबीर नायडू आदि उपस्थित रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

प्रदेश संयोजक होशियार सिंह गिल ने कहा कि MSP गारंटी कानून बनवाने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खेती, डेयरी एवम पोल्ट्री सेक्टरों को बाहर रखने समेत 8 मांगों पर दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 मार्च को आयोजित किसान पंचायत में जिले के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के फैंसले भारत के ऊपर जबरदस्ती थोपने का प्रयास किया जा रहा है जिसे भारत का किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका कौन होता है हमें ये बताने वाला कि हमें किस देश से तेल खरीदना है और किस से नहीं खरीदना है? उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक तौर पर गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके खिलाफ सभी देशवासियों को आवाज़ उठानी चाहिए।

 

 

जिला प्रधान शमशेर तितरम ने कहा कि सरकार को पोर्टल पर किसानों द्वारा कराए गए रजिस्ट्रेशन को समय पर वेरीफाई करना चाहिए ताकि मंडियों में फसल लाते समय किसानों को बेवजह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि मंडियों में बॉयोमेट्रिक व्यवस्था के सम्बन्ध में किसानों को आने वाली समस्याओं का समाधान कराने की तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में सरसों कटनी शुरू हो गयी है इसलिए सरकार को जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश जारी करने चाहिए एवम सरसों खरीद में प्रति एकड़ के अनुसार कैपिंग नहीं लगाई जानी चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment