भावांतर भरपाई योजना से आलू किसानों को मिली आर्थिक राहत : नायब सिंह पटाकमाजरा

भावांतर भरपाई योजना से आलू उत्पादक किसानों को मिली आर्थिक राहत : नायब सिंह पटाकमाजरा
सुरेश अरोड़ा /बाबैन /11 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में राशि आने से आलू उत्पादक किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। योजना के तहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचने पर किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने दी जानकारी
उपरोक्त शब्द वरिष्ठ भाजपा नेता नायब सिंह पटाकमाजरा ने अपने कार्यालय पर पत्रकार से बातचीत के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में भावांतर भरपाई योजना की राशि पहुंचना सरकार की ओर से किसानों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
खेती में किसानों को उठानी पड़ती हैं चुनौतियां
उन्होंने कहा कि खेती में किसानों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कभी मौसम की मार तो कभी बाजार में फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे समय में भावांतर भरपाई जैसी योजनाएं किसानों के नुकसान की भरपाई करने में काफी मददगार साबित होती हैं।
आलू फसल और बाजार भाव की स्थिति
उन्होंने कहा कि आलू एक ऐसी फसल है, जिसमें उत्पादन लागत अधिक होने के साथ-साथ बाजार भाव में भी उतार-चढ़ाव बना रहता है। कई बार मंडी में आलू के भाव किसानों की उम्मीद के अनुरूप नहीं मिल पाते, जिसके कारण किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है। भावांतर भरपाई योजना के तहत मिलने वाली राशि से किसानों को कुछ हद तक आर्थिक नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलती है और उनका खेती के प्रति भरोसा भी मजबूत होता है।