भीम आर्मी की बैठक में रमेश चंद्र नाफरिया को बनाया गया तोशाम हल्का प्रभारी, नई कार्यकारिणी घोषित

Team Atal Hind10 August 20261 min read17 viewsभिवानी
भीम आर्मी की बैठक में रमेश चंद्र नाफरिया को बनाया गया तोशाम हल्का प्रभारी, नई कार्यकारिणी घोषित

तोशाम क्षेत्र के गांव धारवानवास में भीम आर्मी की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ संगठन के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान तोशाम हल्के की नई कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस बैठक में सर्वसम्मति से नए पदों की घोषणा की गई। रमेश चंद्र नाफरिया को तोशाम हल्का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, डॉ. धर्मवीर कापडवास को हल्का उपाध्यक्ष और विजेंद्र को हल्का सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वागत और सम्मान समारोह

इस अवसर पर बैठक में मौजूद बहुत से नए सदस्यों को भीम आर्मी के सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया। गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर, भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने भी गांव में मौजूद बुजुर्गों व युवाओं का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार

इस नियुक्ति के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े सभी नए सदस्यों, प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हमारे ऊपर जो विश्वास जताया है, यदि आप लोगों का सहयोग यूं ही मिलता रहा तो हम सभी भीम आर्मी में एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में एकजुटता से काम करेंगे। सभी ने संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने का पूरा प्रयास करने की बात कही।

Share:

Comments

Leave a comment