भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मांग: एचकेआरएन कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मांग: एचकेआरएन कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एचकेआरएन के जरिए बीजेपी सरकार युवाओं का शोषण कर रही है। कांग्रेस की यह मांग है कि एचकेआरएन के सभी कर्मियों को पक्का किया जाए। उन्हें पक्के कर्मचारियों वाला पे-स्केल, प्रमोशन, आरक्षण व रिटायरमेंट लाभ दिए जाएं। कौशल निगम के तहत हो रही व्यवस्था ना सिर्फ शोषणकारी है, बल्कि यह असंवैधानिक भी है। इसके लिए कांग्रेस राज्यपाल को मिलकर भी उन्हें ज्ञापन सौंपेगी।

कौशल कर्मियों और सफाई कर्मियों की स्थिति

हुड्डा ने कौशल कर्मियों की हालत पर बयान दिया कि ना ये बेरोजगार हैं और ना ये तनख्वाहदार हैं। सरकार ने युवाओं को दिहाड़ीदार बना दिया है। सरकार द्वारा सफाई कर्मियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इसके चलते पूरे प्रदेश में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान 11000 ग्रामीण और 14000 शहरी सफाईकर्मी नियुक्त किए गए थे। लेकिन बीजेपी सरकार ने आज तक उनको पक्का नहीं किया है

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अभय चौटाला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

हुड्डा ने इनेलो नेता को लेकर कहा कि अभय चौटाला ने उनके खिलाफ एक झूठा बयान दिया है। इस बयान को लेकर वह इनेलो नेता पर क्रिमिनल और सिविल दोनों केस करके कोर्ट में घसीटूंगा। अभय चौटाला ने अमित शाह से मुलाकात और किसी निजी कंपनी में पार्टनरशिप से संबंधित दोनों झूठी बातें बोली हैं। हुड्डा ने स्पष्ट किया कि ना तो वह अमित शाह से मिले और ना ही उनका उस कंपनी से कोई संबंध है

कांग्रेस की खेल नीति पर प्रतिक्रिया

बीजेपी द्वारा कांग्रेस की खेल नीति पर की गई टिप्पणी का जवाब दिया गया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान लागू नीति की आज भी पूरे देश और पूरी दुनिया में सराहना होती है

Share:

Comments

Leave a comment