फरीदाबाद में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का कैंडल मार्च आज, स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप

फरीदाबाद में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का कैंडल मार्च आज, स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल/वेब मीडिया के लिए यह प्रेस निमंत्रण जारी किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के दौरान कांग्रेस नेताओं के आचरण को लेकर विरोध जताया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी एवं सोनिया गांधी जी द्वारा जिस तरह गंभीरता और सम्मान का परिचय नहीं दिया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आरोप है कि इन सभी ने राष्ट्रीय गीत व वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का भी अपमान किया है। इसी के विरोध में आज भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सांय 6:00 बजे एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह कैंडल मार्च भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल, सैक्टर-15 से आरंभ होकर गीता मंदिर, सैक्टर-15 (समापन) तक निकाला जाएगा। यह कैंडल मार्च भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल जी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

कैंडल मार्च में शामिल होंगे ये दिग्गज नेता

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी, कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी, खाद्य मंत्री श्री राजेश नागर जी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा बडखल से विधायक श्री धनेश अद्लक्खा जी, महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी जी, नव नियुक्त जिला प्रभारी श्रीमती लतिका शर्मा जी और मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ जी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक, जन प्रतिनिधि व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य तिथियां और समय

दिनांक 16 अगस्त 2026 को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समय शाम 6.00 बजे का तय किया गया है। कैंडल मार्च का स्थल भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल सेक्टर 15 रखा गया है। समापन स्थल गीता मंदिर सेक्टर 15, फ़रीदाबाद रहेगा। सभी पत्रकार व छायाकार बंधुओं की उपस्थिति प्रार्थनीय है, यह जानकारी ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता द्वारा दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment