रेवाड़ी में भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता ने अजय कांटीवाल के कार्यालय का किया दौरा

रेवाड़ी में भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता ने अजय कांटीवाल के कार्यालय का किया दौरा

अटल हिन्द ब्यूरो। रेवाड़ी से 30 अगस्त की बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता आज भाजपा नेता अजय कांटीवाल के कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर संवाद किया। सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

अजय कांटीवाल ने किया स्वागत

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

भाजपा नेता अजय कांटीवाल ने प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

सम्मान और बैठक का आयोजन

इस अवसर पर भाजपा नेता अजय कांटीवाल के द्वारा प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा भी की।

प्रमुख कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, सुनील ग्रोवर, सत्यदेव यादव, ईश्वर चनीजा, यशवंत भारद्वाज, दीपक मंगला, नितेश अग्रवाल, जयवीर योगी, मनवीर लाम्बा, कविता गुप्ता, नवीन रोहिल्ला, दीपा भारद्वाज, नीरू भारद्वाज, कृपा जेमिनी, एडवोकेट ममता सैनी, संजय चौहान, नितिन गुप्ता, मनोज एवं विक्की सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment