फरीदाबाद में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल करेंगे प्रेस वार्ता

फरीदाबाद में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल करेंगे प्रेस वार्ता

नमस्कार सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल और वेब मीडिया के पत्रकारों को। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का नाम ‘सेवा संकल्प अभियान’ रखा गया है।

इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी प्रेस को संबोधित करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल जी सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

यह प्रेस वार्ता दिनांक सोमवार, 14-09-2026 को आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता का समय दोपहर 2:30 बजे का रहेगा। इस कार्यक्रम का स्थान ‘अटल कमल’ भाजपा जिला कार्यालय, सेक्टर-15, फरीदाबाद तय किया गया है।

आप सभी पत्रकार एवं छायाकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, भाजपा फरीदाबाद द्वारा दी गई है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment