नरवाना के एसडी पब्लिक स्कूल में ब्रह्मा कुमारीज का नशामुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

Team Atal Hind8 August 20262 min read21 viewsशिक्षा
नरवाना के एसडी पब्लिक स्कूल में ब्रह्मा कुमारीज का नशामुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

नरवाना में 8 अगस्त को नरेंद्र जेठी के अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स के अनुसार, ब्रह्मा कुमारीज के राष्ट्रव्यापी 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत आज एसडी पब्लिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे स्कूल के लेक्चरर, टीचर एवं स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नशामुक्ति का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मैडम रितु ने मंच का संचालन किया। बीके पूजा बहन एवं अश्वनी दीवान ने मेडिटेशन द्वारा सभी को शांति की अनुभूति करवाई, जिससे उपस्थित लोगों को मानसिक शांति और सकारात्मकता का अहसास हुआ।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अपने संबोधन में वक्ताओं ने बताया कि आज मोबाइल, सोशल मीडिया, चाय, फास्ट फूड, मीठा आदि खाने की चीजों के माध्यम से नशा घर घर तक पहुंच चुका है। इस वजह से मानसिक एवं शारीरिक रूप से बीमार लोगों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। समाज से नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए मेडिटेशन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की शिक्षा देना बेहद जरूरी हो गया है।

वक्ताओं ने आगे बताया कि मेडिटेशन के अभ्यास से एकाग्रता, निर्णय, परखने की ताकत के साथ विल पावर बढ़ती है। इससे युवा अपने मन पर नियंत्रण रखकर नशे के व्यापारियों के जाल में नहीं फंसेंगे और नशे को दूर से ही नकार सकेंगे।

बीके पूजा के आह्वान पर सभी उपस्थित लेक्चरर, टीचर एवं स्टाफ ने खुद भी नशे से दूर रहने और समाज से नशे को उखाड़ फेंकने में बढ़चढ़ कर भाग लेने की प्रतिज्ञा ली

नशा मुक्ति अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए बीके पूजा ने प्रिंसिपल अनीता मालिक को सर्टिफिकेट एवं सौगात देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीके दलबीर दलाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

वक्ताओं ने जानकारी दी कि एमओयू के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज़ इन राष्ट्रीय पहलों में सहभागी संस्था के रूप में देशभर में जनजागरूकता फैला रही है। संस्था मूल्य शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन के द्वारा सक्रिय योगदान दे रही है।

फोटो कैप्शन: एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना में बीके पूजा नशामुक्त समाज का संकल्प करवाते हुए। फोटो कैप्शन: एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना की प्रिंसिपल को सौगात देते हुए बीके पूजा।

Share:

Comments

Leave a comment