नरवाना में 10 करोड़ नशा मुक्ति महा अभियान के तहत स्थानीय वर्धमान जैन सीनियर सैकण्डरी स्कूल में ब्रह्माकुमारीज द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम में विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षक वर्ग ने पूरी तरह से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और हमेशा दूर रहने का विशेष आग्रह किया गया।
बी. के. पूजा बहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा एक ऐसा जहर है जो अपने घर को ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए विनाश का कारण बन सकता है। इस प्रोग्राम के दौरान स्कूल के 225 बच्चों और पूरे स्टाफ को जीवन भर नशा मुक्त रहने की शपथ यानी प्रतिज्ञा करवाई गई और सभी को मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्या
निशा जैन ने स्कूल के विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आजकल युवाओं में नशे की लत लगातार बढ़ती जा रही है जो हमारे लिए बहुत नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि मन को शांत करने, तनाव दूर करने और खुद से जुड़ने की ध्यान एक बेहद खूबसूरत कला है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नशा वह धीमा जहर है जो हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ देता है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने बी. के. पूजा बहन और बी. के. दलबीर सिंह सहित विद्यालय के बच्चों और स्कूली स्टाफ आदि का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान वर्धमान जैन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।