ब्रह्माकुमारीज सुखधाम लाडवा में आध्यात्मिक रक्षाबंधन कार्यक्रम, गणमान्य नागरिकों को बांधा रक्षा सूत्र

ब्रह्माकुमारीज सुखधाम लाडवा में आध्यात्मिक रक्षाबंधन कार्यक्रम, गणमान्य नागरिकों को बांधा रक्षा सूत्र
मानव गर्ग/लाडवा /27 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुखधाम सेवा केंद्र, लाडवा में सेवा केंद्र संचालिका बीके ज्योति दीदी के सानिध्य में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।
रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य
बीके ज्योति दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के सांसारिक रिश्ते का पर्व नहीं है। यह पवित्रता, आत्मिक प्रेम और परमात्मा से जुडऩे का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने सभी को आध्यात्मिक जीवन अपनाने तथा समाज में सकारात्मकता, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों को रक्षा सूत्र और प्रसाद वितरण
कार्यक्रम के दौरान बीके ज्योति दीदी ने उपस्थित अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधा और परमात्मा के घर का प्रसाद वितरित किया। साथ ही आध्यात्मिक साहित्य एवं ज्ञानवर्धक सामग्री भी भेंट की गई। उपस्थित नागरिकों ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।
गणमान्य नागरिकों को बांधी राखी
रक्षाबंधन के अवसर पर बीके ज्योति दीदी ने शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डॉ. अमृत गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता गर्ग को भी रक्षा सूत्र बांधा। इसके अलावा लाडवा अनाज मंडी के पूर्व प्रधान विमलेश गर्ग, अशोक गुप्ता, अवतार सिंह, स्वीटी भुल्लर, विकास गर्ग, अनुज गोयल, पूर्व विधायक बाबू रमेश गुप्ता, एसडीएम अनुभव मेहता, पत्रकार एस.एस. च_ा, वर्तमान प्रधान राजीव आर्य, अरविंद आर्य तथा उनके बड़े भाई को भी रक्षा सूत्र बांधा गया। इसके बाद बीके ज्योति दीदी ने लाडवा थाना प्रभारी राजीव कुमार एवं डीएसपी निर्मल कुमार को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान और आभार
सभी गणमान्य नागरिकों ने स्नेह एवं सम्मान के साथ रक्षा सूत्र बंधवाया और बीके ज्योति दीदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का वातावरण प्रेम, स्नेह एवं आध्यात्मिक उमंग से भरपूर रहा। उपस्थित लोगों ने समाज में प्रेम, पवित्रता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमन गुप्ता, कर्मवीर बदरपुर मंडल लाडवा, महामंत्री राजेंद्र सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी योगध्यान, यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन लाडवा के अध्यक्ष कपिल गर्ग तथा समाजसेवी एवं व्यवसायी मुकेश गर्ग सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।