लाडवा के गांव बुढ़ा कालोनी में गलियों में गंदा पानी बना मुसीबत, बीमारी फैलने का खतरा

लाडवा के गांव बुढ़ा कालोनी में गलियों में गंदा पानी बना मुसीबत, बीमारी फैलने का खतरा

गांव बुढ़़ा कालोनी की गलियों में जमा गंदा पानी बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, बीमारी फैलने का खतरा

ग्र्रामीण बोले: गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा

मानव गर्ग/लाडवा  /15 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गांव बूढ़ा कालोनी की गलियों में लंबे समय से जमा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई गलियों में गंदा पानी लगातार जमा रहता है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति के कारण मच्छरों के पनपने की समस्या बढ़ गई है और साथ ही बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा भी पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करवाने की जोरदार मांग की है।

ग्रामीणों ने क्या कहा
ग्रामीणों जसविन्द्र, बलवान, कृष्ण, सोनू, संदीप, कमलेश, मायाराम, ओमवीर, राजकुमार, रोशनी, शब्बा, जर्नल व मंगाराम ने अपनी परेशानी साझा की। उन्होंने बताया कि गलियों में कई दिनों तक पानी जमा रहने के कारण हर तरफ दुर्गंध का माहौल बना रहता है। लोगों को मजबूरी में इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस रास्ते से आने-जाने में सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।

जहरीले जीवों का खतरा और बढ़ा डर
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि जलभराव के कारण आसपास गंदगी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस गंदगी और पानी के कारण सांप और अन्य जहरीले जीव भी बाहर निकल रहे हैं। इससे पूरे गांव के ग्रामीणों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे समय में जहरीले जीवों के सीधे घरों में घुसने का खतरा हमेशा बना रहता है।

बीमारियों का खतरा और समाधान की मांग
ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से खड़े गंदे पानी के कारण मच्छरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे डेंगू और मलेरिया समेत अन्य मच्छर जनित बीमारियों फैलने का भारी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जलभराव वाली सभी गलियों का तुरंत निरीक्षण करवाया जाए। पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाने चाहिए। क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई करवाने के साथ ही दवा का छिड़काव भी कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का अस्थायी समाधान करने के बजाय पानी की निकासी के लिए एक स्थायी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। हर बार पानी जमा होने के बाद उसे केवल निकालने से इस समस्या का समाधान कभी नहीं हो सकता है। प्रशासन को मौके का निरीक्षण करके नालियों और जल निकासी की उचित व्यवस्था बुलवानी चाहिए, ताकि भविष्य में सभी ग्रामीणों को इस परेशानी से हमेशा के लिए निजात मिल सके। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

प्रशासन का पक्ष
इस पूरे मामले पर बीडीपीओ विनोद सांगवान का कहना है कि जल्द ही ग्राम पंचायत और सरपंच को बोलकर इस समस्या का समाधान करवाने का काम किया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment