11 मिनट में कैश-जेवरात चोरी…पानीपत में नकदी के साथ कीमती गहने ले उड़ा चोर

11 मिनट में कैश-जेवरात चोरी…पानीपत में नकदी के साथ कीमती गहने ले उड़ा चोर

पानीपत : पानीपत शहर के चांदनी बाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद पड़े मकान को चोर ने निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद लाखों के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर नकदी भी ले गए। दोपहर को जब महिला फैक्ट्री से लौटी तो उसे चोरी का पता चला। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता अंकित कुमार ने बताया कि वह राव मेडिकल अस्पताल के ऊपर रहता है। वह पेशे से ड्राइवर है। 4 अप्रैल को वह अपनी मां को लेकर यूपी के शामली गया था। उसकी पत्नी काम पर गई थी। वह दोपहर करीब 1 बजे घर लौटी। यहां आने के बाद देखा तो घर के बाहर गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरा खोलकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से 6 तोले वजनी सोने के आभूषण गायब थे। इसके अलावा 6200 कैश भी चोरी था। अंकित ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह 9 बजे ड्यूटी पर गई थी। दोपहर एक बजे वह लंच के लिए आई थी। इस दौरान यह चोरी हुई। जब क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें एक चोर दिखाई दिया। जोकि 11 मिनट के भीतर आकर चोरी कर वापस चला गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment