बिहार
गुरुग्राम में निजी स्कूल संचालक एम फिल ठग, बिहार में बना करोड़पति 27 वर्ष की उम्र में 96 लोगों से 10 करोड रुपए की…
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राजधानी में महागठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के बाद पहलगाम हादसे से लेकर चुनाव तक सारे मसलों पर बोला. तेजस्वी यादव ने एक-एक कर के सारे बिंदुओं पर अपनी बातों को रखा. उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले को इंटेलिजेंस फेलियर करार देते हुए पूछा कि यह किसकी जिम्मेदारी है? करीब दो घंटे तक चली महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ कल कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया […]
RJD ने ‘मनोज झा’ फॉर्मूले को किया 8 गुना, दिल्ली में मुखर आवाज से बिहार में इमेज करेक्शन का प्लान?
बिहार की सत्ता में वापसी को बेताब आरजेडी ने अपनी यादव-मुस्लिम परस्त छवि को ही बदलने में नहीं जुटी बल्कि इमेज करेक्शन की दिशा में भी कदम बढ़ा दिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय को प्रोफेसर मनोज झा आरजेडी के तेज तर्रार नेता हैं, पार्टी की सियासी पहचान को नया मुकाम देने में जुटे हैं. सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्षता की प्रति अटूट प्रतिबद्धता मनोज झा की जगजाहिर है और संसद में बोलते हैं तो आरजेडी की छवि में चार चांद लगा देते हैं. आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, बिहार की राजनीतिक परिदृश्य में सबसे ज़्यादा […]
बिहार के मधेपुरा जिले से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां के एक सनकी पति ने अपने पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी. ये पूरा मामला चौसा थाना क्षेत्र के पैना पंचायत अंतर्गत चंदा हल्दी टोला वार्ड नंबर-3 का है. दोनों की शादी का महज डेढ़ साल ही हुए थे. दरअसल, पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध सबंध है. हत्या करने के बाद पति सोमवार शाम मौके से फरार हो गया. वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय फुलौत थाना अध्यक्ष शिशुपाल […]
कवच सुरक्षा, CCTV और हाईस्पीड वाई-फाई… देखें बिहार में शुरू होने वाली ‘नमो भारत ट्रेन’ का फर्स्ट लुक
बिहार में रेल यात्रा को सुगम बनाने और लोगों को सुविधाएं देने के लिए जयनगर से पटना के बीच पहली नमो भारत रैपिड रेल को चलाया जाएगा. इस ट्रेन का उद्धाटन पीएम मोदी करेंगे. पीएम मोदी मधुबनी के झंझारपुरा में अयोजित एक कार्यक्रम में नमो भारत रैपिड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी कई अन्य ट्रेनों को भी शुभारंभ करेंगे. इसके लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसमें कुल 16 कोच होंगे, जो पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे. इस ट्रेन में मेट्रो जैसे आधुनिक कोच शामिले है. इस ट्रेन में कवच सुरक्षा […]
दरभंगा: मेहंदी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में डांसर को लगी गोली, छह महीने के बच्चे की मां थी मृतका
बिहार के दरभंगा जिले में मेहंदी कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में डांसर की गोली लगने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मृतका की मां नजमा खातून ने बताया कि उनकी बेटी की डांस कार्यक्रम के लिए बुकिंग थी. शानू खान एक छह महीने के बच्चे की मां थी. दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में आयोजित शादी समारोह के मेहंदी कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला डांसर […]
ट्रेन से उतारा, भाई और मां के सामने प्रेमिका की मांग में भर दिया सिंदूर; भागलपुर स्टेशन पर मचा बवाल
बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक प्रेमी ने सरेआम प्रेमिका की मांग भर दिया. लड़की की मां, भाई और अन्य लोगों के सामने प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में ट्रेन से प्रेमिका को नीचे उतारकर स्टेशन के बाहर लाया और मांग में सिंदूर डाल दिया इसके बाद खूब हंगामा होने लगा. हंगामे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद वह दोनों पक्ष को कोतवाली थाना ले गई. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों छह सालों से प्रेम संबंध में थे. वहीं, प्रेमिका का कहना […]
अपील
राशिफल
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
401/10 न्यू अशोका कॉलोनी एसबीआई रोड़ कैथल 136027 हरियाणा (भारत)

