चार्ज अधिकारी मकानों की सूचीकरण कार्य का निरीक्षण मौके पर जाकर करें : एसडीएम संदीप
गणना कार्य के दौरान नागरिकों से जनगणना कार्य से जुडी जानकारी ही पूछे : एसडीएम
गणना कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम संदीप कुमार
तोशाम/ 05 मई/विष्णु दत्त शास्त्री
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि उपमंडल में सरकार के निर्देशानुसार गत एक मई से जनगणना-2027 का कार्य शुरू हो चुका है, जो आगामी 30 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रगणकों द्वारा मकानों की सूचीकरण के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी जनगणना हिदायतों के अनुसार जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
इस दौरान किसी की भी अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियां नागरिकों से नहीं पूछी जा रही हैं । यदि कोई प्रगणक ऐसी जानकारी पूछता है तो नागरिक इनके बारे में उनको कतई न बताएं। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार पांच मई के बाद गणना में नियुक्त चार्ज अधिकारी फील्ड में जाकर मकानों की सूचीकरण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।
बता दें कि गत एक मई से घर-घर जाकर मकानों की सूचीकरण व मकानों की गणना कार्य शुरु हो गया है, जो 30 मई तक किया जाएगा। नागरिकों की सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जा रही हैं।
देश में जनगणना का उपयोग केवल सांख्यिकीय और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार द्वारा भविष्य की योजनाएंऔर परियोजनाए निर्धारित कर उन्हें अम्लीजामा पहनाया जायेगा।
एसडीएम ने बताया कि उपमंडल में गणना कार्य के लिए अलग अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। एक ब्लॉक में 700 से 900 की जनसंख्या है, करीब 150 से 200 मकान शामिल हैं। आगामी 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य किया जाएगा।
भारत की जनगणना कै प्रथम चरण में प्रगणक घरों पर जाकर कुछ सामान्य जानकारियां नागरिकों से प्राप्त करेंगे। इनमें भवन कैसा है, परिवार में कितने सदस्य हैं, परिवार के मुखिया का नाम, नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, शौचालय / बाथरूम, गैस कनेक्शन, रेडिय़ो / टीवी, केबल कनेक्शन, साईकिल / मोटर साईकिल / कार, खाया जाने वाला मुख्य अन्न, मोबाईल नम्बर जानकारी ली जाएगी।
प्रगणकों द्वारा नागरिकों से आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नम्बर, बैंक की जानकारी व किसी भी प्रकार का ओटीपी की जानकारी नहीं ली जाएगी। यदि ऐसा पूछते हैं तो नागरिक सावधानी बरतें।
ऐसा करने वाले की सूचना तुरंत एसडीएम कार्यालय में दें और आने वाले अधिकारी का पहचान पत्र जरूर चेक करें। जनगणना कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
वहीं जनगणना कार्य के चलते नागरिकों की समस्याओं व किसी भी प्रकार के संशय को दूर करने के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01664-242510 है और उपमंडल स्तर पर 01253-258352 है। नागरिक किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर टोल फ्री 1800-345-0112 व 1855 भी जारी किया हुआ है।
नायब तहसीलदार कम जनगणना के उपमंडल स्तरीय नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मकानों की सूचीकरण के दौरान घरों पर मार्किंग की जा रही है, जिससे पता चलता है कि घरों की गणना का कार्य हो चुका है। आज मंगलवार पांच मई के बाद चार्ज अधिकारी फील्ड में जाकर मकानों की सूचीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
जनगणना 2026-27 गत 01 मई से 30 मई तक चलेगी। भारत की 16वीं जनगणना शुरू हो रही है। यह 2 चरणों में होगी। दूसरा चरण O 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 हर व्यक्ति का नाम, उम्र, लिंग, धर्म, शिक्षा, काम, भाषा, प्रवास आदि शामिल है।
इस बार डिजिटल जनगणना एक नया कार्य है।
पहली बार मोबाइल एप से प्रगणक मोबाइल-टैबलेट में एंट्री करेंगे। देश मे 1931 के बाद पहली बार सभी जातियों की गिनती होगी। जिससे राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर भी साथ में अपडेट होगा।
पहली बार मोबाइल एप से प्रगणक मोबाइल-टैबलेट में एंट्री करेंगे। देश मे 1931 के बाद पहली बार सभी जातियों की गिनती होगी। जिससे राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर भी साथ में अपडेट होगा।
Add A Comment


