मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रेवाड़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत, व्यापारियों और बिल्डरों की समस्याएं सुनीं

रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा नेता अजय कांटीवाल ने देर रात्रि अमनगनी पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान अजय कांटीवाल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अमनगनी में व्यापारियों एवं बिल्डरों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने व्यापारियों और बिल्डरों की समस्याएं और मांगें सुनीं।
त्रिलोक चंद शर्मा ने सौंपा ज्ञापन
अमनगनी के संचालक त्रिलोक चंद शर्मा ने बिल्डरों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस ज्ञापन को विचार के लिए रख लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर नियमानुसार सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है।
व्यापारियों और बिल्डरों के समाधान के लिए सरकार गंभीर
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों और बिल्डरों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह गंभीर है। क्षेत्र के विकास और रोजगार को बढ़ावा देने में व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा नेता अजय कांटीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष बिल्डरों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा गया है। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को बेहद गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सहभोज का आयोजन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि व्यापारियों एवं बिल्डरों की जायज मांगों पर सरकार नियमानुसार विचार करेगी। प्रदेश में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके उपरांत उन्होंने सभी उपस्थित लोगों के साथ सहभोज किया।