शहीद सुखचैन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव कुत्ताबढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

शहीद सुखचैन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव कुत्ताबढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को जिले के गांव कुत्ताबढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में हाल ही में शहीद हुए सुखचैन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। शहीद के परिजनों ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार से बातचीत की।

शहीद का बलिदान बेकार नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। हरियाणा सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि लांस नायक सुखचैन सिंह की वीरता और देशभक्ति पर हरियाणा ही नहीं, अपितु पूरे देश को गर्व है। मुख्यमंत्री के समक्ष ग्राम पंचायत ने भी अपनी बात रखी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की मांगें

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को एक मांग सौंपी। इस मांग पत्र में शहीद के अंतिम सम्मान और उनके परिवार के सुरक्षित भविष्य से जुड़ी मांगें शामिल हैं। ग्राम पंचायत की ओर से शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद सुखचैन सिंह के नाम पर करने की मांग की गई है। इसके अलावा गांव के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण करवाकर उसका नाम शहीद सुखचैन सिंह द्वार रखने की मांग रखी गई है। शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी की गई है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद दिग्गज

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे। इससे पहले वे भाजपा नेताओं के साथ गांव कुत्ताबढ़ पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने शहीद सुखचैन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पार्टी जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जगदीश चोपड़ा, चेयरमैन रोहताश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment