सफलता के लिए केवल धन नहीं बल्कि मेहनत विजन और धैर्य भी जरूरी : सीएम नायब सैनी

सफलता के लिए केवल धन नहीं बल्कि मेहनत विजन और धैर्य भी जरूरी : सीएम नायब सैनी

सफलता के लिए केवल धन ही पर्याप्त नहीं,मेहनत, विजन, धैर्य भी जरूरी -सीएम  सैनी 

मेहनत, विजन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण अधिक महत्वपूर्ण 

युवाओं का आह्वान करते कहा की नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सीएम नायब सनी के द्वारा  ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ किया गया

सीएम ने ‘युवा उद्यमी यात्रा’ के तहत दो बसों को हरी झंडी दिखा रवाना किया

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम, 21 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित जेन एच  (हरियाणा) स्टार्टअप सममिट  ’26 - युवा उद्यमी चौपाल (पहला संस्करण) में शुक्रवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने युवा उद्यमियों एवं युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस अवसर पर सीएम ने ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के युवाओं को उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक  मुकेश शर्मा सहित कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना विधायक तेजपाल तंवर , पटौदी विधायिका श्रीमती बिमला चौधरी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता के लिए केवल धन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मेहनत, विजन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा नई सोच और ऊर्जा के साथ न केवल अपने सपनों को साकार कर रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार एवं अवसरों का सृजन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपने लक्ष्य को ही अपनी ऊर्जा एवं जुनून का केंद्र बनाएं। हरियाणा का युवा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें—यही विकसित हरियाणा और विकसित भारत की मजबूत नींव है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने युवा उद्यमियों से संवाद करते हुए स्टार्टअप शुरू करने, बिजनेस मॉडल तैयार करने, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं, तकनीकी सहयोग तथा उद्यमिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं को अपने विचारों को व्यवसायिक रूप देने और नए अवसरों का सृजन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘युवा उद्यमी यात्रा’ के तहत दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिसंबर तक ये बसें प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई एवं कोचिंग संस्थानों तक पहुंचेंगी। यात्रा के माध्यम से युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं, तकनीकी सहयोग तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

युवा उद्यमियों और युवाओं के उत्साह को सराहा

विधायक मुकेश शर्मा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए युवा उद्यमियों और युवाओं के उत्साह को सराहा। उन्होंने कहा कि ‘युवा उद्यमी यात्रा’ प्रदेश के युवाओं को सरकार की योजनाओं और उद्यमिता के अवसरों से सीधे जोड़ने वाली प्रभावी पहल है। इससे युवाओं को अपने नए विचारों को स्टार्टअप एवं सफल व्यवसाय में बदलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और प्रदेश में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में युवा उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और नए विचारों एवं नवाचारों पर चर्चा की। Gen H Startup Summit ’26 एवं ‘युवा उद्यमी यात्रा’ को प्रदेश की युवा शक्ति को उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment