हरियाणा में मुख्यमंत्री-भाजपा अध्यक्ष आमने-सामने,
चंडीगढ़,30 अगस्त (अटल हिन्द ब्यूरो ):
-हरियाणा में मुख्यमंत्री-भाजपा अध्यक्ष आमने-सामने, बड़ौली ने कहा- सीएम लाडवा से उम्मीदवार होंगे, सैनी बोले- मैं करनाल से ही लड़ूंगा।हरियाणा सीएम नायब सैनी की सीट बदली गई,करनाल या नारायणगढ़ नहीं, लाडवा से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री, वही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैं करनाल से चुनाव लड़ूंगा। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीएम नायब सैनी की उम्मीदवारी काफी चर्चा में बनी हुई थी। सीएम सैनी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे? इसे लेकर कई तरह के कयास लग रहे थे। लेकिन अब सीएम सैनी की सीट डिक्लेअर हो गई है। हालांकि, अभी बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है मगर हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने खुद यह जानकारी दी है कि, सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
सीएम नायब सैनी की सीट बदली गई
मसलन, सीएम सैनी की विधानसभा सीट बदल दी गई है। सैनी करनाल या नारायणगढ़ से न लड़कर लाडवा विधानसभा से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। इससे पहले यह जानकारी मिली थी कि, सीएम सैनी के लिए करनाल, लाडवा ,नारायणगढ़ और रादौर जैसी सीटें रिज़र्व की गईं थीं। इन सीटों में से किसी एक सीट पर सीएम सैनी के चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। वहीं सीएम सैनी के लाडवा से चुनाव लड़ने की ज्यादा चर्चा थी। फिलहाल यही सीट सैनी के लिए फाइनल कर दी गई।
सैनी सी एम चेहरा, इसलिए रिस्क नहीं लेना चाहती बीजेपी
नायब सैनी इस समय हरियाणा के सीएम हैं। साथ ही नायब सैनी हरियाणा में बीजेपी का सीएम चेहरा भी हैं। इसलिए बीजेपी सैनी पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। बीजेपी हाईकमान द्वारा बेहद सोच-विचार करके लाडवा से सीएम सैनी की उम्मीदवारी तय की जा रही है। सीएम सैनी के लिए लाडवा सीट एक सेफ सीट मानी जा रही है। इस सीट पर सैनी समाज की एक अच्छी संख्या है।
कुरुक्षेत्र से सांसद रहे हैं नायब सैनी
लाडवा विधानसभा सीट, कुरुक्षेत्र जिले की सीट है और नायब सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद रहे हैं। सैनी 2019 से 2024 तक कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। इससे पहले सैनी 2014 से 2019 तक नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और इस दौरान वह 2015 से 2019 तक हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री पद पर भी रहे। वहीं सीएम सैनी को 2023 में हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। जबकि इसी साल मार्च 2024 में जेजेपी से गठबंधन टूटने और मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी ने मनोहर लाल नायब सैनी को हरियाणा का सीएम बनाया था।
सैनी ने करनाल से विधानसभा उपचुनाव जीता
गौरतलब है कि, सीएम बनने के बाद नायब सैनी ने इसी साल जून में करनाल से ही विधानसभा का उपचुनाव जीता था। करनाल विधानसभा उपचुनाव में नायब सिंह सैनी ने सरदार त्रिलोचन सिंह को 41 हजार 483 मतों के अंतर से हराया था। करनाल विधानसभा सीट मनोहर लाल के विधायक पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। मनोहर लाल करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने उतरे थे। वह इस समय यहां से सांसद और केंद्र में मंत्री हैं।हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले घमासान मचा है। शुक्रवार को करनाल में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैं करनाल से चुनाव लड़ूंगा। जबकि सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा था कि मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।
नायब सैनी ने कहा, ‘ मोहन लाल बड़ौली प्रदेश अध्यक्ष हैं, उन्हें मेरे से ज्यादा जानकारी है। पार्लियामेंट बोर्ड के सामने जिन दावेदारों ने अप्लाई किया था, उसे लिस्टिंग करके केंद्रीय नेतृत्व के सामने रख दिया है। अगला निर्णय पार्लियामेंट्री बोर्ड का है। करनाल से मैं ही चुनाव लड़ूंगा।
Add A Comment