राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में चंडीगढ़ में कांग्रेस ने निकाला बड़ा रोष मार्च

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में चंडीगढ़ में कांग्रेस ने निकाला बड़ा रोष मार्च

चंडीगढ़ में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चंडीगढ़ स्थित एचपीसीसी मुख्यालय पर यह रोष मार्च और प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक, सांसद और कई वरिष्ठ नेता विशेष रूप से शामिल हुए।

राहुल गांधी की एफआईआर रद्द करने की उठी मांग

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने यह भी मांग की है कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ भी तुरंत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर बोला तीखा हमला

इस विरोध प्रदर्शन के मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बयान देते हुए कहा कि भाजपा सरकार को जिन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी, सरकार ने उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके विपरीत, सरकार ने उल्टा राहुल गांधी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी है।

दलित-विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है बीजेपी सरकार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे कहा कि इस पूरी कार्रवाई से यह बात पूरी तरह से साफ हो गई है कि बीजेपी पूरी तरह से दलित-विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है। बीजेपी जानबूझकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण करने वाले लोगों को बचाने का काम कर रही है।

देश में ऊंच-नीच की मानसिकता बनाए रखना चाहती है बीजेपी

हुड्डा ने आरोप लगाया कि बीजेपी यह सब इसलिए कर रही है क्योंकि वह चाहती है कि देश में दलितों के साथ भेदभाव और ऊंच-नीच की मानसिकता हमेशा बनी रहे। इसलिए बीजेपी ऐसी गंदी मानसिकता वाले लोगों को खुला संरक्षण दे रही है और उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले नेता राहुल गांधी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment