कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निष्ठा से करें कार्य : संजीव भूखड़ी

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निष्ठा से करें कार्य : संजीव भूखड़ी

बाबैन में संघोर एवं सुनारियों मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कोषाध्यक्ष संजीव सैनी भूखड़ी ने की। बैठक का आयोजन संघोर मंडल प्रधान प्रिंस घिसरपड़ी तथा सुनारियों मंडल प्रधान राजेश ईशरहेड़ी द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया।

बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कोषाध्यक्ष संजीव सैनी भूखड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रत्येक गांव और बूथ तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। मंडल कमेटियों के गठन को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए।

कार्यकर्ताओं से की गई मेहनत की अपील

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी तालमेल के साथ मेहनत करें और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। संजीव सैनी भूखड़ी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के आधार पर लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आम जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं। वे समस्याओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आम लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी है। जगह-जगह लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेंगे। इस बैठक में प्रदीप संघोर, मोहन सैनी नखरोजपुर, जसविन्द्र सैनी बीड़ कालवा, मनीष डीग, सलिंदर कश्यप फालसंडा, फूल सिंह मंगोली, रामानंद सैनी कालीरोनो, जितेंद्र फालसंडा, गुरप्रताप कंदोली, सलिंदर रामनगर, जोगिंदर शास्त्री, नंबरदार गुरदेव कंदोली, कर्मबीर भूखड़ी, तेजवीर बेरथला, विक्रम महुवाखेड़ी और सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment