नवंबर माह में होगा बागवानी के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन

नवंबर माह में होगा बागवानी के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन
 

<strong>प्रशिक्षण लेकर किसान वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे</strong>

चंडीगढ़ ,

हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग के अंतर्गत उद्यान प्रशिक्षण संस्थान, उचानी (करनाल) द्वारा नवंबर माह में विभिन्न विषयों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि वे वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर अपनी आय बढ़ा सकें। राज्य के सभी जिलों के इच्छुक प्रशिक्षार्थी उद्यान विभाग की वेबसाइट http://kaushal.hortharyana.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उद्यान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है तथा प्रशिक्षियों का चयन 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि पंजीकृत प्रशिक्षार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पास बुक और पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क रहेगी तथा उन्हें बस किराया डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो प्रशिक्षार्थी पूर्व में इन विषयों पर प्रशिक्षण ले चुके हैं, वे पुनः उन्हीं विषयों पर अपना पंजीकरण न करवाएं।

प्रवक्ता ने नवंबर माह में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आगे जानकारी देते हुए कहा कि 2 से 6 नवंबर 2026 तक 'फल व सब्जियों में प्रसंस्करण परिरक्षण एवं मूल्यवर्धन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम' (अवधि 5 दिन, सीटों की संख्या 40) और 'नर्सरी मैनेजमेंट एज पर एचएचएन रूल्स -2026' (अवधि 5 दिन, सीटों की संख्या 20) का आयोजन होगा, जिसके लिए पंजीकरण 27 अक्टूबर 2026 सुबह 10:00 बजे से 1 नवंबर 2026 सांय 5:00 बजे तक किया जा सकता है।

इसके पश्चात, 23 से 27 नवंबर 2026 तक 'सब्जियों व फूलों की संरक्षित खेती व पोली हाउस के रख-रखाव पर प्रशिक्षण कार्यक्रम' (अवधि 5 दिन, सीटों की संख्या 40) आयोजित होगा, जिसके लिए 27 अक्टूबर 2026 सुबह 10:00 बजे से 22 नवंबर 2026 सांय 5:00 बजे तक पंजीकरण कराया जा सकता है।

इसी प्रकार, 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक 'फल उत्पादन तकनीकों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम' (अवधि 5 दिन, सीटों की संख्या 40) के लिए 27 अक्टूबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक तथा 'नर्सरी मैनेजमेंट एज पर एचएचएन रूल्स -2026' (अवधि 5 दिन, सीटों की संख्या 20) के लिए 16 नवंबर 2026 सुबह 10:00 बजे से 29 नवंबर 2026 सांय 5:00 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।

प्रवक्ता ने यह भी जानकारी दी कि प्रशिक्षार्थी अपने संबंधित जिला उद्यान अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी तथा उद्यान प्रशिक्षण संस्थान उचानी, करनाल में कार्य दिवस में प्रातः 9:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता या संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8570077877 तथा टोल फ्री नंबर 18001802021 पर संपर्क किया जा सकता है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles