अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार
 

<strong>पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन</strong>

चण्डीगढ़,

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav/के माध्यम से 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देना तथा समाज में महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवर्स अवॉर्ड, सरकारी कर्मचारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक पात्र महिलाएं 5 नवंबर, 2026 तक विभाग के पोर्टल  "https://wcdhry.gov.in" (https://wcdhry.gov.in)  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पुरस्कारों से संबंधित दिशा-निर्देश और विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles