Delhi Nursery Admission 2027: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन का बिगुल! 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, अभी तैयार रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंटસ!

शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार की ओर से राज्य के स्कूलों में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जो अभिभावक अपने बच्चों का दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन कराना चाहते हैं, वे
 

शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार की ओर से राज्य के स्कूलों में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जो अभिभावक अपने बच्चों का दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन कराना चाहते हैं, वे 1 दिसंबर से आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2026 तय की गई है।

<strong>Delhi Nursery Admission Criteria: नर्सरी में दाखिले के लिए उम्र सीमा</strong>

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी क्लास में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र 31 मार्च 2027 तक 4 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसी तरह, प्री-प्राइमरी कक्षा के लिए उम्र सीमा 4 से 5 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा 5 से 6 वर्ष निर्धारित की गई है। Delhi Nursery Admission 2027-28: दिल्ली नर्सरी एडमिशन शेड्यूल कार्यक्रम डेट्स

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि 1 दिसंबर 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2026 आवेदकों का विवरण और अंक अपलोड करना 4 जनवरी 2027 आपत्ति दर्ज करने की डेट्स 5 से 11 जनवरी 2027 कुल स्कोर के आधार पर अंतिम अंक सूची जारी होने की डेट 12 जनवरी 2027 पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि 20 जनवरी 2027 अभिभावकों के प्रश्नों का समाधान (पहली सूची के लिए) 21 से 28 जनवरी 2027 दूसरी चयन सूची जारी होने की तिथि 5 फरवरी 2027 माता-पिता के प्रश्नों का समाधान (दूसरी सूची के लिए) 6 से 12 फरवरी 2027 प्रवेश की अगली सूची (यदि कोई हो) 22 फरवरी 2027 एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2027 आवेदन से पहले ये दस्तावेज कर लें तैयार जो अभिभावक अपने बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, वे जरूरी दस्तावेज अभी से तैयार रखें ताकि दाखिले के समय किसी तरह की परेशानी न हो। प्रमुख दस्तावेजों में माता-पिता या बच्चे का मूल निवास प्रमाण पत्र, अभिभावकों में से किसी एक का वोटर आईडी कार्ड, अभिभावकों में से किसी एक के नाम पर बना राशन कार्ड (जिसमें बच्चे का नाम दर्ज हो), पासपोर्ट, बिजली या टेलीफोन का बिल और माता-पिता का आधार कार्ड/UID कार्ड शामिल हैं।

दाखिले से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभिभावक संबंधित स्कूल या शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं, या फिर सीधे स्कूल जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles