सुप्रीम कोर्ट में ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्ती, 27 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका
अगर आप ग्रेजुएट है और आपको कंप्यूटर का अच्छा भला ज्ञान है, तो आपके लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का एक बेहतरीन अवसर है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जी हां, ऐसे में अगर आप भी इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो 27 अक्टूबर से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन जरूर कर लें। आपको बता दें कि कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम में ही स्वीकार किए जा रहे है।
<strong>कोर्ट मास्टर के पदों पर आवेदन कौन कर सकता है आवेदन</strong>
कोर्ट मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड में एक्सपर्ट होना चाहिए और अंग्रेजी शॉर्टहैंड 120 शब्द प्रति मिनट होना जरूरी है। टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
<strong>56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए उम्मीदवारों की आयु </strong>
<strong>कैसे होगा चयन: </strong>जमा किए गए आवेदन-पत्र की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट और अंग्रेजी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों की नियुक्ति कोर्ट मास्टर के पद पर होगी।
<strong>हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी: </strong>कोर्ट मास्टर शॉर्टहैंड के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को हर माह 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
कैसे करें कोर्ट मास्टर के पदों पर अप्लाई: कोर्ट मास्टर के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कर पाएंगे। उम्मीदवार दिए गए पते सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, तिलक मार्ग, नई दिल्ली-11000 पर डाक के माध्यम से अपना आवेदन-पत्र जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त दिए गए ईमेल recruitment.cell@sci.nic.in पर उम्मीदवारों को निर्धारित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को भेजना होगा।
