सोना- चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, फटाफट देखें 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

सोना- चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, फटाफट देखें 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव
 

<strong>Gold Silver Price: </strong>सोना- चांदी के भाव में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले दिन यानी आज सोमवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज, 5 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का औसत भाव लगभग 1,49,170 से 1,49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज किया गया है। वहीं देश के अलग- अलग शहरों में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,36,750 रुपये  के आसपास बना हुआ है।

<strong>देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव</strong>

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,49,320 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,36,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,890 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,170 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज 5 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का  भाव 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

<strong>चांदी के ताजा भाव</strong>

आज 5 अक्टूबर को भारत के घरेलू वायदा बाजार (फ्यूचर्स मार्केट) में चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 923 रुपये बढ़त के साथ 2,26,800 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,25,877 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत 2,34,000 से 2,35,000 लाख रुपये के प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं।  इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.97 डॉलर प्रति औंस है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles