कल का मौसम: देशभर में फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश

कल का मौसम: देशभर में फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश
 

<strong>कल 6 अक्टूबर का मौसम: </strong>देशभर में मानसून की विदाई के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कल 6 अक्टूबर को हरियाणा- पंजाब समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

अगले 24 घंटे में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी चलेंगी। इस दौरान कई राज्यों में बारिश के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की भी संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 6 से 10 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं या काफी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के सटे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 6 अक्टूबर को तमिलनाडु और केरल में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

<strong>कल कहां- कहां होगी बारिश ?</strong>

कल 6 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।  

इसके अलावा केरल, तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में गरज और चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश और हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ-साथ ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  मध्य व पश्चिम भारत के छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles