आज का मौसम: 10 राज्यों में अगले 7 घंटे मौसम का तांडव! 80 KM/H की तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
आज का मौसम 18 नवंबर 2026: ठंड की दस्तक के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (18 नवंबर 2026) अगले कुछ घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत देश के 10 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है, जहां इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं के असर से हालात गंभीर हो सकते हैं। इसके अलावा, आज पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तथा 19 से 21 नवंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में आज मौसम मुख्यतः शुष्क और सर्द बना हुआ है। सुबह के समय कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 19 से 21 नवंबर के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरे का असर और अधिक गहराएगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
चक्रवाती असर के चलते लैंडफॉल के समय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों (प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोनासीमा और काकीनाडा जिलों) में सामान्य से 1.0 से 2.0 मीटर ऊंची तूफानी लहरें उठ सकती हैं, जिससे जलभराव की आशंका है। विशेष रूप से 20 नवंबर को बापटला, कृष्णा और पश्चिम गोदावरी में इनका प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा।
देश के 10 राज्यों में प्रचंड बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 18 नवंबर को देश के 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार और अंडमान निकोबार में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान चल सकता है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है लेकिन कुछ इलाकों में घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है।
दक्षिण भारत में आज मौसम कैसा रहेगा (आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी)
18 से 23 नवंबर के दौरान केरल और माहे, तथा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं।
19 से 21 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश मे मूसलाधार बारिश और चक्रवाती हवा की चेतावनी जारी की गई है।
19 और 20 नवंबर को इन राज्यों में आंधी-तूफान (हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है) आने के आसार हैं।
मध्य भारत में आज मौसम कैसा रहेगा (छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश)
छत्तीसगढ़ में 18 नवंबर को मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
21-22 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश; 20-23 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश; 20-22 नवंबर को विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी भारत में आज मौसम कैसा रहेगा (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा)
मौसम विभाग के मुताबिक 18 नवंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है।
19-21 नवंबर के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, 20-21 नवंबर के दौरान झारखंड में एक बार फिर से तूफानी बारिश की संभावना है।
शहर अधिकतम तापमान (18 नवंबर) न्यूनतम तापमान (18 नवंबर)
दिल्ली 27°C 12°C
मुंबई 34°C 23°C
चेन्नई 31°C 24°C
कोलकाता 27°C 20°C
लखनऊ 28°C 14°C
पटना 28°C 16°C
रांची 23°C 13°C
भोपाल 27°C 14°C
जयपुर 28°C 14°C
शिमला 18°C 07°C
नैनीताल 18°C 09°C
यूपी के 20 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 18 नवंबर को यूपी के 20 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, बिजनौर, झांसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती और रायबरेली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही शाम के समय तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है।
बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 15 जिलों पटना, गया, जहानाबाद, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, नवादा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।