नागपुर-गोवा सफर अब सिर्फ 8 घंटे में: जानें शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का रूट, जमीन अधिग्रहण का प्लान और लेटेस्ट अपडेट

महाराष्ट्र के बुनियादी ढांचे (Infrastructural Network) को नई गति देने वाले नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम अब तेज हो गया है। यह 856 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के इलाकों को सीधे कोंकण और गोवा से जोड़ेगा

नागपुर / मुंबई: महाराष्ट्र के बुनियादी ढांचे (Infrastructural Network) को नई गति देने वाले नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम अब तेज हो गया है। यह 856 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के इलाकों को सीधे कोंकण और गोवा से जोड़ेगा। इसके शुरू होने के बाद नागपुर से गोवा के बीच का यात्रा समय जो फिलहाल करीब 18 घंटे लगता है, घटकर महज 8 घंटे रह जाएगा।

प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं और रफ्तार

13 जिलों से गुजरेगा कॉरिडोर: एक्सप्रेसवे कुल 13 जिलों, 40 तालुकों और 409 गांवों से होकर निकलेगा। इसके निर्माण के लिए लगभग 8,760 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे: इस पर वाहनों की गति सीमा 100 से 120 किमी प्रति घंटा निर्धारित की जाएगी।

सर्वे की स्थिति: 144 गांवों में जॉइंट मेजरमेंट सर्वे (JMS) पूरा किया जा चुका है, जबकि 265 गांवों में सर्वेक्षण का काम तेजी से जारी है। सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर में नए सिरे से सर्वे शुरू हुआ है, वहीं वर्धा और यवतमाल में यह काम पहले ही पूरा हो चुका है।

किस जिले से कितनी लंबाई? (रूट चार्ट)

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे राज्य के विभिन्न जिलों को कवर करेगा। जिलों के हिसाब से इसकी कुल दूरी का विवरण इस प्रकार है:

यवतमाल: 137 किमी

सोलापुर: 130 किमी

कोल्हापुर: 125 किमी

सांगली: 72 किमी

हिंगोली: 70 किमी

परभणी: 60 किमी

सतारा: 49 किमी

लातूर: 43 किमी

धाराशिव: 40 किमी

बीड: 39 किमी

सिंधुदुर्ग: 36 किमी

वर्धा: 35 किमी

नांदेड़: 20 किमी

मुख्य फायदा: यवतमाल, सोलापुर और कोल्हापुर जैसे जिलों को इस एक्सप्रेसवे से सबसे बड़ा कनेक्टिविटी लाभ मिलेगा, क्योंकि मार्ग का एक बड़ा हिस्सा इन्हीं जिलों से गुजरता है।

प्रोजेक्ट टाइमलाइन: निर्माण कब से शुरू होगा?

महाराष्ट्र सरकार ने जमीन अधिग्रहण और निर्माण प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 16 महीने की रूपरेखा तैयार की है:

जमीन सर्वे और अधिग्रहण: सर्वे का काम अगले 2 से 3 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद औपचारिक भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2027 तक संपूर्ण अधिग्रहण प्रक्रिया समाप्त करना है।

निर्माण कार्य: धरातल पर मुख्य निर्माण कार्य जनवरी 2028 से शुरू करने की योजना बनाई गई है। वर्तमान में पर्यावरण मंजूरी (Environmental Clearance) की प्रक्रिया पर कार्य जारी है।

सफर का नया रूट और आर्थिक महत्व

यह एक्सप्रेसवे नागपुर से शुरू होकर वर्धा और यवतमाल के रास्ते मराठवाड़ा (धाराशिव) में प्रवेश करेगा। वहां से यह पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर और कोल्हापुर जिलों से होता हुआ सिंधुदुर्ग के रास्ते गोवा के पात्रादेवी बिंदु पर समाप्त होगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से न केवल धार्मिक और पर्यटन स्थलों (शक्तिपीठों) के बीच कनेक्टिविटी सुधरेगी, बल्कि राज्य के पिछड़े ग्रामीण इलाकों में व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles