आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए नियम बदला! अब करना होगा ये जरूरी काम
Aadhaar Card Rule Change: आधार कार्ड में नाम बदलने के नए नियम लागू हो गए है। अब आपको नाम बदलवाने के नए दस्तावेज देनें होंगे। अगर आपके भी आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है, शादी के बाद सरनेम बदलना है या फिर पूरा नाम ही बदलना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी होने वाली है।
अब देने होंगे नए दस्तावेज
दरअसल UIDAI ने नाम में सुधार के लिए नया SOP लागू कर दिया है, जिसके तहत माइनर और मेजर नेम चेंज के लिए भी आपको अलग-अलग दस्तावेज और एफिडेविट देना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में नाम में सुधार और बदलाव के लिए अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से दस्तावेज तय किए हैं। अब हर तरह के नाम में बदलाव के लिए एक जैसा प्रमाण- पत्र नहीं चलेगा। बल्कि इसके लिए अलग-अलग दस्तावेज और शपथपत्र की अनिवार्य शर्तें लागू कर दी गई है।
नाम बदलवाने के लिए करना हो ये काम
यदि नाम में मामूली वर्तनी की गलती है, मध्य या उपनाम जोड़ना या हटाना है या नाम का क्रम बदलना है, तो इसे छोटा बदलाव माना जाएगा। ऐसे बदलाव के लिए एक वैध पहचान दस्तावेज देना होगा। नाबालिग के मामले में परिवार के मुखिया के आधार पर संबंध का प्रमाणपत्र भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कई बार आपने सहीं दस्तावेज दिए होते हैं। लेकिन आधार बनाते या अपडेट करते समय ऑपरेटर से नाम गलत दर्ज हो जाता है। ऐसी स्थिति में अलग प्रक्रिया लागू होगी। UIDAI की वेबसाइट पर दिए गए प्रारूप के आधार पर वयस्क और बच्चे के लिए शपथपत्र देने होंगे। इसके साथ पहचान या संबंध वाला प्रमाणपत्र भी देना पड़ सकता है। सुधार के बाद दर्ज किया जाने वाला नाम पहले जमा किए गए दस्तावेजों से मेल खाना चाहिए। रिकॉर्ड में अंतर होने पर आवेदन खारिज हो सकता है।
पूरा नाम बदलने पर गजट नोटिफिकेशन जरूरी
यदि कोई व्यक्ति अपना पूरा नाम बदलना चाहता है और इससे उसकी पहचान में बड़ा बदलाव होता है तो इसे बड़ा बदलाव माना जाएगा। ऐसे मामले में केंद्र या राज्य सरकार की ओर से जारी गजट अधिसूचना के साथ पहचान प्रमाणपत्र देना होगा।
शादी या तलाक के बाद नाम चेंज करवाने के लिए देने होंगे ये दस्तावेज
शादी के बाद अपना उपनाम बदलने वालों को पहचान प्रमाण के साथ शपथपत्र देना होगा। इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि नाम में बदलाव शादी के कारण किया जा रहा है। इसके बजाय विवाह प्रमाणपत्र भी स्वीकार किया जा सकता है। तलाक के बाद उपनाम बदलने पर भी संबंधित प्रमाणपत्र देना होगा।