Pushkar Mela: 7 करोड़ का घोड़ा, 5 करोड़ की गुलाबो घोड़ी! बाहुबली राणा का शाही जलवा
<strong>Pushkar Mela:</strong> राजस्थान के प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में इन दिनों परंपरा और बेशकीमती पशुओं की शानदार झलक देखने को मिल रही है। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से लाए गए करोड़ों रुपये के घोड़े, भैंसे और सांड पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।
इन पशुओं की ऊंची कीमत, दमदार कद-काठी और शाही रखरखाव ने महंगी लग्जरी गाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है, जिससे मेले में आने वाले लोगों के बीच खासा उत्साह है। छोटा सुल्तान भैंसा पुष्कर मेले में 51 लाख रुपये कीमत वाला 'छोटा सुल्तान' भैंसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लाए गए मुर्रा नस्ल के इस भैंसे का वजन करीब 800 किलो है। इसकी ऊंचाई लगभग साढ़े पांच फीट और उम्र साढ़े तीन साल बताई जा रही है। इसके मालिक ने इसकी कीमत 51 लाख रुपये रखी है।
<strong>मारवाड़ी घोड़ा फरजंद</strong>
मेले में सुर्खियां बटोर रहा 7 करोड़ रुपये का घोड़ा 'फरजंद' रशियन नहीं, बल्कि शुद्ध मारवाड़ी नस्ल का है। दरअसल, रूसी व्यापारियों द्वारा इस पर बड़ी बोली लगाए जाने की खबरों के कारण इसे रशियन घोड़ा समझ लिया गया था, जबकि असल में यह मारवाड़ी नस्ल का ही है।
64 इंच से अधिक ऊंचाई वाला यह घोड़ा अपनी खास शारीरिक बनावट और अंदर की ओर मुड़े हुए कानों के लिए पहचाना जाता है। इसकी शाही खुराक में पीने के लिए मिनरल वाटर, दिन में तीन बार देसी गाय का 5-5 लीटर दूध, चना-दाल और विशेष सप्लीमेंट्स शामिल हैं।
राणा घोड़ा और गुलाबो राणा राजस्थान के पुष्कर मेले और पशु मेलों में चर्चा में रहने वाला प्रसिद्ध घोड़ा है, जो ढोल की थाप पर डांस और करतब करता है। मेला मैदान में आयोजित अश्व नृत्य प्रतियोगिता में राणा गुलाबो ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों व पर्यटकों का खूब ध्यान खींचा।
वहीं गुलाबों घोड़ी ने भी बिना किसी फिल्मी गाने के, केवल पारंपरिक ढोल की आवाज और मालिकों के इशारों पर लयबद्ध कदमताल और करतब दिखाए। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई गई है।
कभी आगे के पैरों को उठाकर तो कभी शरीर को झुलाकर ठुमके लगाते हुए इन घोड़ों ने देशी-विदेशी पर्यटकों को हैरान कर दिया और इनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।
रशियन पंचमुखी बुल पुष्कर पशु मेला 2026 में एक दो वर्षीय रशियन पंचमुखी बुल यानी झोटा भी चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये मांगी जा रही है। मालिक द्वारा इस पशु की कीमत एक करोड़ रुपये रखी गई है और कुछ वीडियो विवरणों के अनुसार इसकी ऊंचाई 5 फीट से ज्याद बताई गई है।
सोशल मीडिया पर इन सभी पशुओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन जानवरों के वीडियो देख लोग बड़ी संख्या में मेले में इन्हें देखने पहुंच रहे हैं।
