UP Expressway News: यूपी में बनेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे, ₹17,542 करोड़ की परियोजनाओं के लिए कंपनियां चयनित; कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

UP Expressway News: यूपी में बनेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे, ₹17,542 करोड़ की परियोजनाओं के लिए कंपनियां चयनित; कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और इंटर-कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए विकासकर्ता कंपनियों (Developers) के चयन को अंतिम मंजूरी दे दी गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा - UPEIDA) द्वारा इन चार महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को ईपीसी (EPC - Engineering, Procurement & Construction) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इन परियोजनाओं के निर्माण पर कुल ₹17,542.06 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी।

जानिए किस परियोजना के लिए चुनी गई कौन-सी कंपनी

कैबिनेट बैठक में चयनित की गई विकासकर्ता कंपनियों का ब्योरा निम्नलिखित है:

1. फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे:

पैकेज-1: एलएलसी वोल्गोडोरस्ट्राय (LLC Volgodorstroy)

पैकेज-2: एपीको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड (Apco Infratech Pvt Ltd)

1. आगरा-लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कनेक्टिंग लिंक:

दिनेशचंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड (Dineshchandra R Agrawal Infracon Pvt Ltd)

1. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे:

पैकेज-1: एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MKC Infrastructure Ltd)

पैकेज-2: एलएलसी वोल्गोडोरस्ट्राय (LLC Volgodorstroy)

4. जेवर लिंक एक्सप्रेसवे:

पैकेज-1: एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Afcons Infrastructure Ltd)

पैकेज-2: केसीसी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड (KCC Buildcon Pvt Ltd)

प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मिलेंगे ये बड़े फायदे

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 5 एक्सप्रेसवे पूरी तरह संचालित हैं, जबकि 8 अन्य एक्सप्रेसवे का विकास प्रस्तावित है। इन नए 4 लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश के परिवहन मानचित्र में बड़ा बदलाव आएगा:

मुख्य लाभ:

पश्चिम से पूरब का सीधा जुड़ाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली परियोजना से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच यात्रा का समय काफी घट जाएगा।

बुंदेलखंड व मध्य यूपी को संजीवनी: फर्रुखाबाद और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से स्थानीय औद्योगिक गतिविधियों, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई ताकत मिलेगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) कनेक्टिविटी: जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मुख्य एक्सप्रेसवे नेटवर्क के बीच यातायात पूरी तरह सुगम और तीव्र हो जाएगा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles