जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान! गाजियाबाद से जुड़ेगा 72 KM का नमो भारत कॉरिडोर, 22 स्टेशन बदलेंगे पूरे NCR की तस्वीर

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ग्रेटर नोएडा और जेवर में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आया है। दरअसल, एनसीआरटीसी गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट के बीच एक हाई-स्पीड मास ट्रांजिट सिस्टम विकसित करने की योजना बना रहा है।

Corridor Project: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ग्रेटर नोएडा और जेवर में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आया है। दरअसल, एनसीआरटीसी गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट के बीच एक हाई-स्पीड मास ट्रांजिट सिस्टम विकसित करने की योजना बना रहा है। इस योजना के तहत एक हाई-स्पीड रीजनल मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, जो गाजियाबाद से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, दादूपुर और दनकौर होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक जाएगा। लगभग 72 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर कुल 22 स्टेशन बनाए जाएंगे।

एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा यानी करीब 71.5 किलोमीटर मार्ग एलिवेटेड होगा, जबकि 1.29 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड बनाया जाएगा। एलिवेटेड कॉरिडोर गाजियाबाद से लेकर यीडा (YEIDA) सेक्टर-30 तक बनेगा, वहीं अंडरग्राउंड हिस्सा केवल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर (जीटीसी) के आसपास होगा। एनसीआरटीसी का लक्ष्य इस कॉरिडोर पर वर्ष 2030 तक रेल संचालन शुरू करने का है। इस पूरी परियोजना पर लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी मेट्रो और हाई-स्पीड ट्रेन

इस कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसके एक ही ट्रैक पर सामान्य मेट्रो और हाई-स्पीड रेल (रैपिड रेल) दोनों का संचालन किया जाएगा। कॉरिडोर के कुल 22 स्टेशनों में से 11 स्टेशन ऐसे होंगे, जो मेट्रो और हाई-स्पीड रेल दोनों के लिए कॉमन रहेंगे। वहीं, शेष 11 स्टेशन केवल स्थानीय मेट्रो के लिए बनाए जाएंगे, जहां हाई-स्पीड ट्रेनें नहीं रुकेंगी। हाई-स्पीड ट्रेन चुनिंदा प्रमुख स्टेशनों पर ही ठहरेगी, जबकि सामान्य मेट्रो स्थानीय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी स्टेशनों पर संचालित होगी।

गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट के बीच होंगे कौन-कौन से मेट्रो स्‍टेशन

गाजियाबाद

सिद्धार्थ विहार

गाजियाबाद साउथ

ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 16-सी

ईको टेक 12

ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 2

ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 3

ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 10

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 12

नॉलेज पार्क 5

पुलिस लाइंस सूरजपुर

सूरजपुर

ईकोटेक-2

नॉलेज पार्क-3

एल्‍फा-1

ओमेगा-2

पाई-3

ईकोटेक-1ई

ईकोटेक-6

ईकोटेक-8

दादूपुर

दंकौर

जुनैदपुर

येडा सेक्‍टर 17

येडा नॉर्थ सेक्‍टर 18

येडा सेंट्रल सेक्‍टर 15

येडा सेंट्रल सेक्‍टर 21

येडा सेक्‍टर 33

येडा सेक्‍टर 29

येडा सेक्‍टर 30

एनआईए-पीटीसी

एयरोसिटी नोएडा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

किस ट्रेन सर्विस के लिए कौन से स्‍टेशन

एनआरसीटी के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, आरआरटीएस कम मेट्रो स्‍टेशन के तहत गाजियाबाद, गाजियाबाद साउथ, ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 2, ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 12, सूरजपुर, एल्‍फा-1, ईकोटेक-6, दंकौर, येडा नॉर्थ सेक्‍टर 18, येडा सेंट्रल सेक्‍टर-21 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्‍टेशन तैयार किया जाएगा। यहां से रैपिड रेल के साथ मेट्रो ट्रेन का भी ऑपरेशन होगा। वहीं, सिद्धार्थ विहार, ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 16 सी, ईको टेक 12, ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 3, ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 10, नॉलेज पार्क -5, पुलिस लाइंस सूरजपुर, ईकोटेक-2, नॉलेज पार्क-3, ओमेगा-2 और ईकोटेक-1ई सिर्फ मेट्रो रेल ऑपरेशन के लिए होंगे।

इन स्‍टेशन के साथ तैयार होगा ऑपरेशन

एनआरसीटी के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, शुरूआत में गाजियाबाद, गाजियाबाद साउथ, ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 2, ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 12, सूरजपुर, एल्‍फा-1, ईकोटेक-6, दंकौर, येडा नॉर्थ सेक्‍टर 18, येडा सेंट्रल सेक्‍टर-21 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्‍टेशन के साथ हाई स्‍पीड रेल ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे। इसके बाद, सिद्धार्थ विहार, ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 16-सी, ईको टेक 12, ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 3, ग्रेटर नोएडा, सेक्‍टर 10, नॉलेज पार्क 5, पुलिस लाइंस सूरजपुर, ईकोटेक-2, नॉलेज पार्क-3, ओमेगा-2, ईकोटेक-1ई और येडा सेक्‍टर 30 चरणवद्ध तरीक से इस नेटवर्क में जोड़ा जाएगा. वहीं फ्यूचर स्‍टेशन में पाई-3, ईकोटेक-8, दादूपुर, जुवनेदपुर, येडा सेक्‍टर 17, येडा सेक्‍टर 15, येडा सेक्‍टर 33, येडा सेक्‍टर 32, येडा सेक्‍टर 29, एनआईए-पीटीसी और एयरोसिटी नोएडा स्‍टेशन का नाम शामिल है।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles