Wedding Invitation: सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी का शाही न्योता! CM योगी तक पहुंचा निमंत्रण, लखनऊ में बजेगी शहनाई
<strong>अलीगढ़।</strong> भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और अलीगढ़ निवासी रिंकू सिंह की शादी अब खेल जगत के साथ-साथ सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई है। रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज आने वाली चार दिसंबर को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधेंगे।
इस भव्य समारोह में खेल और फिल्मी जगत की हस्तियों के अलावा सत्ता पक्ष व विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रिंकू सिंह के परिवार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में रिंकू सिंह की मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने बताया कि भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने आत्मीयता दिखाते हुए उनकी मां के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली। गौरतलब है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का यह विवाह राजनीतिक लिहाज से भी बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्षी गठबंधन के दिग्गज नेताओं के एक ही मंच पर जुटने के आसार हैं।
