UPPCS में श्वेता ने रचा इतिहास! Rank 11 हासिल कर पहले प्रयास में बनीं SDM, सिकरारा का नाम किया रोशन
Success Story: जब हौसलों में उड़ान और इरादों में मजबूती हो, तो सफलता कदम चूमती ही है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जाम गांव (सिकरारा) की रहने वाली श्वेता सिंह ने यह साबित कर दिखाया है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर श्वेता ने UPPSC 2023 परीक्षा में ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल कर एसडीएम (SDM) बनने का सपना पूरा किया है।
अहम बात यह है कि श्वेता ने यह मुकाम अपने पहले ही प्रयास में हासिल किया है। उनकी इस सफलता ने जहां उनके गांव और जिले का नाम रोशन किया है वहीं दूसरी तरफ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे देश भर के युवाओं के लिए एक इंस्पिरेशन बन गई है।
पिता का सपना बना श्वेता का लक्ष्य
श्वेता सिंह के पिता सत्य प्रकाश सिंह तिलकधारी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल है। श्वेता बताती हैं कि बचपन से ही उनके पिता का सपना था कि बेटी सिविल सर्विस में जाए और उनका नाम रोशन करें। बस फिर धीरे-धीरे यही सपना उनका अपना लक्ष्य बन गया। वह ग्रेजुएशन के बाद से ही सिविल सेवा में जाने को लेकर क्लियर थी।
स्कूल से कॉलेज तक यहां से की पढ़ाई
बता दें कि श्वेता की शुरुआती पढ़ाई हरिहर सिंह स्कूल से हुई है इसके बाद उन्होंने सेंट जॉन्स स्कूल से इंटरमीडिएट किया और तिलकधारी महाविद्यालय से ग्रेजुएशन की और फिर उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया और NET परीक्षा भी क्वालिफाई की।
UPSC में असफलता के बाद नहीं मानी हार
श्वेता ने बताती है कि उनका सपना IAS अधिकारी बनने का है, लेकिन पहले प्रयास में सफलता नहीं मिल पायी। इसके बाद उन्होंने UPPCS की तैयारी पर ध्यान दिया और पहले की प्रयास में सफलता हासिल कर भी ली। इस दौरान परिवार के लोगों ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उनको सपोर्ट किया।
SDM बनने के बाद भी IAS बनने का सपना बरकरार
SDM बनने के बाद भी श्वेता इस उड़ान को ओर ऊंची करने में लगी है। उनका सपना अभी भी IAS अधिकारी बनने का है और वह आगे UPSC का एग्जाम क्रैक करना चाहती है। उनके पिता भी बेटी की सफलता से बेहद खुश हैं। उन्हें विश्वास था कि एक दिन श्वेता अपनी मेहनत के दम पर जरूर सफल होंगी।
रोजाना 8-10 घंटे पढ़ाई से मिली सफलता
श्वेता का मानना है कि सफलता के लिए रोजाना 18-20 घंटे पढ़ना जरूरी नहीं है उन्होंने प्रतिदिन करीब 8-10 घंटे पूरे फोकस और सही रणनीति के साथ पढ़ाई की। तैयारी के दौरान टेस्ट सीरीज भी हल की। उनका कहना है कि पढ़ाई में निरंतरता और सही रणनीति बहुत मायने रखती है।
मां, पिता और बेस्ट फ्रेंड का मिला साथ
श्वेता अपने पिता सत्य प्रकाश सिंह और मां सुनीता सिंह को अपना आइडल मानती है। उनका कहना है कि उनके माता पिता और बेस्ट फ्रेंड ने बहुत साथ दिया। इन सबके सपोर्ट से ही वह इस मुकाम को हासिल कर पायी।