नमो भारत की रफ्तार से बदलेगा सफर! 8 मिनट में गाजियाबाद, 36 मिनट में मेरठ, जानें कब से दौड़ेंगी फास्ट ट्रेनें?

Namo Bharat Fast Trains: नमो भारत (Namo Bharat) में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब दैनिक यात्रियों के सफर का समय और भी कम होने जा रहा है, क्योंकि 16 नवंबर 2026 से नमो भारत कॉरिडोर पर नई 'फास्ट ट्रेनें' शुरू होने वाली हैं।

Namo Bharat Fast Trains: नमो भारत (Namo Bharat) में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब दैनिक यात्रियों के सफर का समय और भी कम होने जा रहा है, क्योंकि 16 नवंबर 2026 से नमो भारत कॉरिडोर पर नई 'फास्ट ट्रेनें' शुरू होने वाली हैं।

मेरठ से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एनसीआरटीसी के अनुसार, ये नई फास्ट ट्रेनें व्यस्त समय (पीक आवर्स) के दौरान यात्रियों का सफर बेहद सुगम और तेज बनाएंगी। इसके शुरू होने के बाद यात्री आनंद विहार से गाजियाबाद महज 8 मिनट में, जबकि आनंद विहार से बेगमपुल (मेरठ) मात्र 36 मिनट में पहुंच सकेंगे।

सिर्फ 28 मिनट में गाजियाबाद से बेगमपुल

जानकारी के अनुसार, नमो भारत की ये फास्ट ट्रेनें हर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों के दिल्ली से मेरठ के बीच कुछ ही स्टेशन रखे गए हैं। 16 नवंबर के बाद गाजियाबाद से बेगमपुल की दूरी सिर्फ 28 मिनट में पूरी होगी। वहीं, पूरे कॉरिडोर का सफर मात्र 50 मिनट से भी कम समय में पूरा हो सकेगा।

क्या होगी टाइमिंग?

एनसीआरटीसी ने इन फास्ट ट्रेनों के लिए समय भी तय किया है। सुबह के पीक आवर्स में दोनों टर्मिनल स्टेशनों से 2-2 फास्ट ट्रेनें चलाई जाएंगी। सराय काले खां से मोदीपुरम और मोदीपुरम से सराय काले खां के लिए ये ट्रेनें सुबह 8:00 बजे और 8:30 बजे रवाना होंगी।

शाम का क्या होगा समय?

वहीं, शाम के पीक आवर्स में दोनों दिशाओं में 2-2 फास्ट ट्रेनें शाम 6:00 बजे और 6:30 बजे चलेंगी। ये फास्ट ट्रेनें मौजूदा नियमित नमो भारत सेवाओं के अतिरिक्त चलाई जाएंगी। नियमित ट्रेनें पहले की तरह हर 10 मिनट में उपलब्ध रहेंगी।

कौन-कौन से होंगे स्टेशन?

16 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली नमो भारत की फास्ट ट्रेनों के लिए सिर्फ पांच ही स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। ये ट्रेनें कॉरिडोर के केवल 5 प्रमुख स्टेशनों, सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम पर ही रहेगा।

जान लें जरूरी बात

बता दें कि इन फास्ट ट्रेनों के चलने से पहले से चलने वाली नमो भारत ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन में सवार होने से पहले स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड देखें और प्लेटफॉर्म पर होने वाली घोषणाओं को ध्यान से सुनें, ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि ट्रेन फास्ट सेवा है या नियमित सेवा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles