बिजली बिल आने से पहले जान लें कितनी यूनिट हुई खर्च! UPPCL Smart App का ये फीचर है बड़े काम का
उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को ओर अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड स्मार्ट मीटर तकनीक को काफी बढ़ावा दे रहा है।
Oct 13, 2026, 11:44 IST
UPPCL Smart Meter App Latest Update: उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को ओर अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड स्मार्ट मीटर तकनीक को काफी बढ़ावा दे रहा है। इस दिशा में विभाग ने काफी सराहनीय काम किया है। अब उपभोक्ताओं को महीने के अंत में मिलने वाले अप्रत्याशित बिजली बिलों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यूपीपीसीएल के नए यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के द्वारा अब आप अपने मोबाइल फोन पर रोजाना की बिजली खपत का लेखा जोखा डिजिटली देख सकते है। सबसे अहम बात तो ये है कि डिजिटल मीटरिंग के कारण अब बिलिंग में मानवीय त्रुटियों की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो गई है। अब जितनी बिजली इस्तेमाल होगी, उतना ही सटीक बिल जनरेट हो जाएगा। अब अपने घर पर मीटर रीडर के आने या गलत रीडिंग दर्ज होने की चिंता नहीं करने की कोई जरूरत नही रही। डिजिटल रीडिंग की सुविधा से सारा डेटा ऑटोमेटिक सिस्टम तक पहुंच जाता है। ऐप के जरिए उपभोक्ता आसानी से देख सकते हैं कि किस दिन या समय में कितनी बिजली खर्च हुई है। इस एप की वजह से बिजली के सही इस्तेमाल की योजना बनाने और बिल कम करने में काफी मदद मिलेंगी। UPPCL Smart App डाउनलोड करने के बाद ऐसे करें यूज आप सबसे पहले फोन पर गूगल प्ले एप खोलें फिर यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप सर्च करें और डाउनलोड करें।अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर के साथ लॉगिन करें। लॉगिन के बाद आप डैशबोर्ड पर दैनिक बिजली खपत, बिलिंग हिस्ट्री और अकाउंट बैलेंस की जानकारी देख सकेंगे। बिजली बिल या स्मार्ट मीटर से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता यूपीपीसीएल के आधिकारिक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया एक्स पर भी यूपीपीसीएल के हैंडल @ UPPCLLKO से मदद ली जा सकती है।
