दैनिक जागरण के समाचार संपादक राकेश क्रांति के पिता के निधन पर जताया शोक

Atal Hind8 August 20261 min read40 viewsहिसार
दैनिक जागरण के समाचार संपादक राकेश क्रांति के पिता के निधन पर जताया शोक

दैनिक जागरण के समाचार संपादक राकेश क्रांति के पिता के निधन पर जताया शोक

हिसार/08  अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स/राजेश सलूजा

दैनिक जागरण के समाचार संपादक राकेश क्रांति के पिता श्री कृष्ण लाल (78) के निधन पर हिसार प्रेस क्लब ने गहरा दुख प्रकट किया है। इस संबंध में प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक क्लब के संरक्षक देवेंद्र उप्पल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

शोक व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब के प्रधान राज पाराशर ने कहा, कृष्ण लाल जी बहुत ही मिलनसार और सहृदय व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण लाल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

इस शोक सभा में प्रेस क्लब के संरक्षक श्री देवेंद्र उप्पल, सचिव इकबाल सिंह सहित क्लब के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 इस अवसर पर कर्मचारियों के राष्ट्रीय नेता एमएल सहगल, रिटायर्ड डीपीआरओ वरिंदर वर्मा, कुलदीप रावलवासिया,  जगदीप श्योराण, महेंद्र गोयल, विनोद गांधी, बिंदु शर्मा, प्रवीण सोनी, देव आजाद, प्रेम चहल, गुलशन बजाज, हांसी से ब्रह्म स्वरूप विमल, बरवाला से नवप्रीत कौर भी उपस्थित थे।

Share:

Comments

Leave a comment