डीडीआर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एवं टेक्नोलॉजी का परीक्षा परिणाम घोषित, शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

डीडीआर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एवं टेक्नोलॉजी का परीक्षा परिणाम घोषित, शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

एमबीए के कुल 67 विद्यार्थी थे जिसमें 63 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे

डीडीआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अंतर्गत डीडीआर कॉलेज का रिजल्ट 

मनीषा कुमारी सुपुत्री हरी सिंह 80.16 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम रही

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

डॉ वर्षा रुस्तगी ने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थी सदैव प्रथम रहते

फतह सिंह उजाला /गुरुग्राम /25 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

फरुखनगर। डीडीआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अंतर्गत डीडीआर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एवं टेक्नोलॉजी के सत्र 2024-26 के एम बी ए के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें छात्रा मनीषा कुमारी सुपुत्री हरी सिंह 80.16 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, छात्रा तनुजा सुपुत्री राजेश कुमार भी 80.16 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, छात्र कृपा शंकर सुपुत्र राम बहल 78.16 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा छात्र आशीष कुमार सुपुत्र मनोज कुमार 76.16 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। इस सेमेस्टर में कुल 67 विद्यार्थी थे जिसमें 63 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे।  कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

इसी के साथ सत्र - 2024-26 के एम बी ए चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें छात्रा प्रांजल सुपुत्री परवीन बत्रा 80.79 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, छात्रा शुभी सिंह सुपुत्री प्रदीप सिंह 80.29 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा छात्रा सुनीता सुपुत्री कृष्ण सैनी 80.04 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान पर रहे। इस सेमेस्टर में कुल 91 विद्यार्थी थे, जिसमें 88 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे।

कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, शेष सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ राजेन्द्र रस्तगी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  मैनेजमेंट एवं टेक्नोलॉजी कॉलेज की डॉ वर्षा रस्तगी ने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थी सदैव प्रथम रहते हैं। इसलिए जो कार्य मिलता है उसे सच्ची लगन एवं मेहनत से करे। इस अवसर पर  कॉलेज की समस्त फैकल्टी एवं छात्र उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment