फरुखनगर के डीडीआर ग्रुप ऑफ कॉलेज में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि

ईमानदारी से करना ही सही हमारे शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि -डॉ निधि कक्कड़
देशभक्ति ही हमारे अन्दर भरी होनी चाहिए, यही हमारा प्रथम कर्तव्य
अनगिनत शहीदों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर ही आजादी हमें दी
हमें देश के लिए जान की बाजी लगाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए
डीडीआर ग्रुप ऑफ कॉलेज में शिक्षाविद् प्रो गीता रानी और डॉ निधि कक्कड़ ने ध्वज फहराया
फरुखनगर/फतह सिंह उजाला /गुड़गांव /16 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
डीडीआर ग्रुप ऑफ कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षाविद् प्रो गीता रानी जी बी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रोहतक एवं डॉ निधि कक्कड़ असिस्टेंट प्रो वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रोहतक ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वज फहराया।

इस अवसर पर प्रो गीता रानी ने सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर जीवन में सन्तुष्टि न हो तो चाहे कितना भी कुछ कर लो, जीवन में कुछ नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारे अनगिनत शहीदों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर जो आजादी हमें दी है, इस आजादी को बनाए रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है। डॉ निधि कक्कड़ ने कहा कि जो काम हमें मिला है इसे ईमानदारी से करना ही सही हमारे शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कॉलेज के चेयरमैन डॉ राजेन्द्र रुस्तगी ने मुख्य अतिथि, अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि देशभक्ति ही हमारे अन्दर भरी होनी चाहिए, यही हमारा प्रथम कर्तव्य है। हमें देश के लिए जान की बाजी लगाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कॉलेज की कोषाध्यक्षा डॉ. अनिता रुस्तगी , फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. गौरव रुस्तगी , मैनेजमेंट कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. वर्षा रुस्तगी , कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ.सुनीता गोदारा , फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेनू कादयान, कल्चरल एक्टिविटी की इंचार्ज डॉ. प्रवीन छिल्लर, तीनों कॉलेज के असिस्टेंट प्रो. एवं छात्र उपस्थित रहे। छात्रा निशा ने 'इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चल के' गीत पर सभी को जोश से भर दिया। बी.एड छात्रा नीतू ने 'वंदे मातरम' देशभक्ति गीत सुनाया। बी.एड, फार्मेसी एवं मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और परेड निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। अंत में राष्ट्रगान गाया गया और कार्यक्रम का समापन हो गया।