रेवाड़ी में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए डीईटीसी प्रीति चौधरी हुईं सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिला विशिष्ट पुरस्कार

रेवाड़ी में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए डीईटीसी प्रीति चौधरी हुईं सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिला विशिष्ट पुरस्कार

अटल हिन्द/मनोज गोयल। रेवाड़ी से 16 अगस्त की खबर है। राज्य वस्तु सेवा कर (SGST) संग्रहण में राज्य भर में द्वितीय स्थान और सरकार द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त नितान्त योजना के तहत राज्य भर में प्रथम स्थान हासिल करने जैसी उल्लेखनीय उपलब्धि के मद्देनजर ज़िले में उप आबकारी एवम कराधान आयुक्त के पद पर कार्यरत श्रीमती प्रीति चौधरी को विशिष्ट पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है

उन्हें यह सम्मान 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यअतिथि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर द्वारा दिया गया गया।

उप आबकारी एवम कराधान आयुक्त प्रीति चौधरी के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

उल्लेखनीय है कि उप आबकारी एवम कराधान आयुक्त प्रीति चौधरी के नेतृत्व में जिला ने वर्ष 2025-26 में SGST संग्रहण में 13 फीसदी की वृद्धि के साथ 2698.73 करोड़ रुपये अर्जित कर राज्य भर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

तथा सरकार द्वारा चलाई गई एजमुश्त निपटान योजना में सर्वाधिक कर वसूली कर हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल किया

औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों ने दी बधाई

श्रीमती चौधरी को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों ने हार्दिक बधाई दी है

संगठन के लोगों ने उनके नेतृत्व में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की कामना की है

Share:

Comments

Leave a comment