रेवाड़ी के धामलावास गांव में डॉ. आर. बी. यादव अस्पताल ने लगाया 9वां विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर

रेवाड़ी के धामलावास गांव में डॉ. आर. बी. यादव अस्पताल ने लगाया 9वां विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर

अटल हिन्द के लिए मनोज गोयल की रिपोर्ट के अनुसार, गौरव ग्राम सुधार सेवा समिति (रजि.), धामलावास के सौजन्य से डॉ. आर. बी. यादव अस्पताल, रेवाड़ी द्वारा शनिवार को गांव धामलावास स्थित शिव मंदिर (बाबा सेवानन्द आश्रम) में 9वां विशाल मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया

शिविर के दौरान डॉ. आर. बी. यादव ने स्वयं उपस्थित होकर मरीजों की जांच की और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। उनके साथ अस्पताल की अनुभवी चिकित्सकीय टीम एवं अन्य स्टाफ ने भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों, जोड़-दर्द सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की निःशुल्क जांच की गई। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं

शिविर के सफल आयोजन के उपरांत गौरव ग्राम सुधार सेवा समिति की ओर से डॉ. आर. बी. यादव जी तथा अस्पताल की चिकित्सकीय टीम एवं स्टाफ को सम्मानित किया गया। समिति ने उनके द्वारा दी गई निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का लाभ मिलता है। भविष्य में भी जनसेवा के उद्देश्य से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment