जीवन कुंडू हत्याकांड: दिग्विजय चौटाला ने सरकार से की हत्यारों को गिरफ्तार करने और हांसी पुलिस पर कार्रवाई की मांग

जीवन कुंडू हत्याकांड: दिग्विजय चौटाला ने सरकार से की हत्यारों को गिरफ्तार करने और हांसी पुलिस पर कार्रवाई की मांग

जीवन कुंडू के परिजनों और न्याय मांगने वाले लोगों को परेशान करने की बजाय हत्यारों को गिरफ्तार करे सरकार – दिग्विजय चौटाला

हांसी में निहत्थे ग्रामीणों पर लाठियां-पत्थर बरसाने वाली पुलिस पर हो कार्रवाई – दिग्विजय चौटाला

जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर आयोजित महापंचायत में पहुंचे दिग्विजय चौटाला

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

चंडीगढ़ / 16 अगस्त/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

 जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज भाजपा सरकार में जो पुलिस वाले गुंडे के रूप में आम लोगों को प्रताड़ित कर रहे है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हांसी में हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे निहत्थे ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज करने, पीड़ित परिवार को परेशान करने की बजाय सरकार को न केवल जीवन के हत्यारों को गिरफ्तार करना चाहिए, बल्कि ग्रामीणों पर लाठीजार्च करने वाले पुलिसवालों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। बहुचर्चित जीवन हत्याकांड को लेकर रविवार को हिसार में आयोजित महापंचत में पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मृतक जीवन कुंडू के परिजन, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से शांतिपूर्ण ढंग से मिलने जा रहे थे, लेकिन उन पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग करने वालों पर मुकदमे दर्ज करना और नेताओं को हिरासत में लेना सरकार की दमनकारी नीति को दर्शाता है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह विडंबना है कि स्वतंत्रता दिवस पर भी हिसार के सूर्य नगर निवासी जीवन कुंडू का शव पिछले कई दिनों से अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार की मुख्य मांग उसके प्रमुख हत्यारे की गिरफ्तारी है। चौटाला ने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार को परेशान करने की बजाय हत्यारों को गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारियों को रोकने के लिए जिस स्तर पर पुलिस बल लगाया गया, यदि उसका कुछ हिस्सा भी आरोपी की गिरफ्तारी में लगाया जाता तो शायद आरोपी आज जेल में होता। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर क्षेत्र में अमन-चैन कायम करने और जनभावनाओं का सम्मान करने की मांग की। दिग्विजय ने कहा कि हांसी की धरती अन्याय के सामने कभी नहीं झुकी और यहां के संघर्ष एवं कुर्बानियों का इतिहास रहा है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हथियार तानने, एसपी द्वारा पत्थरबाजी करने के दृश्य सामने आए है, ऐसे पुलिस वालों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment