राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ग्राम रथ का पूजन और प्रचार साहित्य का वितरण

www.atalhind.com6 May 20261 min read1 viewsराजस्थान
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ग्राम रथ का पूजन और प्रचार साहित्य का वितरण

उप मुख्यमंत्री ने किया ग्राम रथ का पूजन और प्रचार साहित्य का वितरण

राज्यावास (राजसमन्द) में आयोजित ग्राम रथ कार्यक्रम में शामिल हुई— उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर/ 6 मई/ अटल हिन्द ब्यूरो

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ग्राम रथ सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का अत्यंत प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि इस पहल से आमजन को योजनाओं की स्पष्ट और सरल जानकारी मिल रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचना सुनिश्चित हो रहा है और जागरूकता का स्तर निरंतर बढ़ रहा है।

राजसमंद प्रवास के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत राज्यावास में आयोजित ग्राम रथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम रथ के माध्यम से प्रदर्शित की जा रही योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिकतम लाभ उठाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभाग द्वारा तैयार प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं एवं ब्रोशर का वितरण किया तथा ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रशासन और आमजन के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बन रहा है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जनसहभागिता दोनों को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, प्रोटोकॉल अधिकारी बृजेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment