कलेक्ट्रेट में बने सेल्फी प्वाइंट पर जिलाधिकारी ने ली सेल्फी, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर की अपील

कलेक्ट्रेट में बने सेल्फी प्वाइंट पर जिलाधिकारी ने ली सेल्फी, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर की अपील

सहारनपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा कलेक्ट्रेट में एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। इस सेल्फी प्वाइंट पर जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान और अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह ने फोटो खिंचवाई।

जिलाधिकारी ने की तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होने कहा कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करें। भारत की एकता को सुदृढ करने के साथ ही देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करें और भारतीय नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाएं। उन्होने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी लेते हुए वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड की जाए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने की हर घर ध्वज फहराने की अपील

अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपदवासियों से हर घर ध्वज फहराने की अपील की।

Share:

Comments

Leave a comment