डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा को मिला हरिभजन सिंह रेणु स्मृति सम्मान, सिरसा में हुआ भव्य आयोजन

डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा को मिला हरिभजन सिंह रेणु स्मृति सम्मान, सिरसा में हुआ भव्य आयोजन

डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा को मिला 'हरिभजन सिंह रेणु स्मृति सम्मान'

पुस्तक चर्चा एवं नारी कवि दरबार हुआ सफ़लतापूर्वक संपन्न

सतीश बंसल /सिरसा /7 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स   

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पंजाबी लेखक सभा, सिरसा द्वारा श्री युवक साहित्य सदन में पुस्तक चर्चा एवं नारी कवि दरबार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात लेखक एवं प्रबुद्ध चिंतक कॉमरेड स्वर्ण सिंह विर्क, पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री और पंजाबी साहित्य सभा, कालांवाली के अध्यक्ष भुपिंदर पन्नीवालिया के अध्यक्षमंडल ने की। सेवानिवृत्त प्राचार्य अरवेल सिंह विर्क द्वारा सभी अतिथिगण एवं उपस्थितजन का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में छिंदर कौर सिरसा के नव-प्रकाशित काव्य-संग्रह 'यारड़िया' का लोकार्पण किया गया। पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना की उपाध्यक्ष एवं प्रगतिवादी चिंतक डॉ. अरविंदर कौर काकड़ा ने इस काव्य-संग्रह पर समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस संग्रह की अधिकतर कविताएं वैचारिक नज़रिए से आत्मनिरीक्षण की प्रवृत्ति को उजागर करती हैं और अपने प्रियतम को संबोधित हैं। ये कविताएं प्रेम को मानव जीवन की आंतरिक जटिलताओं, लालसा, दर्द और आध्यात्मिक खोज से जोड़ती हैं। लोक भाषा की सहजता, मुहावरेदार शैली, प्रतीक, बिंब और लोक-उन्मुख शब्दों का घनत्व इस कविता को एक विशिष्ट पहचान देते हैं।

दूसरे सत्र में पंजाबी लेखक सभा, सिरसा द्वारा स्थापित 'हरिभजन सिंह रेणु स्मृति सम्मान' डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा को प्रदान किया गया। यह सम्मान प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय सचिव मंडल के सदस्य, प्रलेस हरियाणा के महासचिव एवं पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा को मिला। प्रशस्ति पत्र का वाचन मुख्त्यार सिंह चट्ठा ने किया। कॉ. स्वर्ण सिंह विर्क ने डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा की लेखन, शिक्षण एवं संगठनात्मक क्षेत्रों में प्रदत्त सेवाओं का उल्लेख करते हुए उनको मुबारक़बाद दी। इस अवसर पर हरिभजन सिंह रेणु का स्मरण भी किया गया। इन सत्रों का संचालन पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के सचिव सुरजीत सिरड़ी ने किया।

कार्यक्रम के तीसरे सत्र में नारी कवि दरबार का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय ख़्यातिनाम पंजाबी कवयित्रियों डॉ. अरविंदर कौर काकड़ा, नरिंदर पाल कौर, कमल सेखों, डॉ. हरमीत कौर, छिंदर कौर सिरसा व कर्मजीत देओन ने सामाजिक सरोकारों से सराबोर भावपूर्ण कविताओं, ग़ज़लों और गीतों की ख़ूबसूरत प्रस्तुतियां दीं। इस सत्र का संचालन डॉ. हरमीत कौर ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात संगीतज्ञ राज वर्मा, वरिष्ठ रंगकर्मी संजीव शाद, सुमन कंबोज व मनजीत सिंह ने भी रोचक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री ने सभी अतिथिगण व उपस्थितजन के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. हरभगवान चावला, डॉ. प्रेम कंबोज, रमेश शास्त्री, गुरतेज सिंह बराड़ एडवोकेट, जगदेव फौगाट, महल सिंह संधु, डॉ. शेर चंद, अनीश कुमार, सुशील पुरी, नवनीत सिंह रेणु, नवगीत सिंह रेणु, नवमीत सिंह रेणु, कॉ. गुरदीप सिंह, कॉ. जगरूप सिंह चौबुर्जा, कॉ. प्रितपाल सिंह सिद्धू, कॉ. हरजिंदर सिंह भंगु, कॉ. राज कुमार शेखुपुरिया, कॉ. सरबजीत सिंह सिद्धू, साथी सुरिंदर पाल सिंह, बलजीत बिट्टू मलिकपुरा, सुखदेव सिंह ढोट, करनैल सिंह असपाल, कुलवंत सिंह, लाजपुष्प, सुरेश बरनवाल, कृष्णा फौगाट, जसवंत कौर, बलविंदर कौर, डॉ. हरविंदर कौर, सुरिंदर कौर, चरनजीत कौर, तलविंदर कौर, राजदीप कौर, मनमीत कौर, ईशनजोत कौर, अर्चना, रिछपाल सिंह संधु, मनजीत सिंह, अशोक कंसल, रघुवीर सिंगला, गुरबाज सिंह, मनिंदर मिंटा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment