कुरुक्षेत्र के श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इको-फ्रेंडली राखी उत्सव धूमधाम से आयोजित

कुरुक्षेत्र के श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इको-फ्रेंडली राखी उत्सव धूमधाम से आयोजित

कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर इको-फ्रेंडली राखी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्सव के अंतर्गत राखी एवं कार्ड मेकिंग, गिफ्ट रैपिंग, डिजिटल राखी मेकिंग, फोटो फ्रेम मेकिंग, मेहंदी, इको-फ्रेंडली राखी तथा ए लेटर टू माय ब्रदर/सिस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने इस दौरान बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण-अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पवित्र पर्व है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश हर हाथ में होगी वही राखी की डोर, जो ले जाए हमें पर्यावरण की ओर रहा।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

प्रतियोगिताओं के परिणामों में राखी एवं कार्ड मेकिंग (कक्षा 3 से 5) में प्रथम स्थान देशना एवं योहान (कक्षा 4ए) ने प्राप्त किया। इस श्रेणी में द्वितीय स्थान नाएशा एवं पार्थ प्रबल (कक्षा 4बी) तथा तृतीय स्थान हिमांशी (कक्षा 3ए) ने प्राप्त किया। गिफ्ट रैपिंग (कक्षा 6) में तन्वी कश्यप (6बी) प्रथम स्थान पर रहीं। इसी प्रतियोगिता में कृतिका (6बी) द्वितीय तथा जैनिश (6बी) तृतीय स्थान पर रहे। डिजिटल राखी मेकिंग (कक्षा 7) में शिवम (7बी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में ध्रुविका (7बी) एवं परिधि (7ए) द्वितीय तथा वारिसदीप (7बी) तृतीय स्थान पर रहे, जबकि युवान (7ए) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

फोटो फ्रेम मेकिंग (कक्षा 8) में नक्ष (8ए) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता (कक्षा 8) में परी (8ए) प्रथम स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में कुंजल (8बी) द्वितीय तथा दिव्या (8ए) तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि अनभूति (8ए) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इको-फ्रेंडली राखी प्रतियोगिता (कक्षा 9 एवं 10) में अम्नीत (10बी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समरीन (10ए) एवं प्रतिभा (10बी) ने इस वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि लव्या (9ए) एवं हेमिका (10ए) तृतीय स्थान पर रहीं और अंशुल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ए लेटर टू माय ब्रदर/सिस्टर प्रतियोगिता (कक्षा 11 एवं 12) में प्रियन (कॉमर्स) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस श्रेणी में श्रेया (कॉमर्स) ने द्वितीय तथा सानवी (आर्ट्स) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment