कैथल में पंजाबी सेवा सदन परिसर में आयोजित हुआ 'एक दीया अपने पूर्वजों के नाम' कार्यक्रम

कैथल में पंजाबी सेवा सदन परिसर में आयोजित हुआ 'एक दीया अपने पूर्वजों के नाम' कार्यक्रम

एक दीया अपने पूर्वजों के नाम।

16अगस्त /कैथल /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

पंजाबी सेवा सदन परिसर मेंआज 1947के बंटवारे में शहीद हुए अपने पूर्वजों के निमित एक दीया अपने पूर्वजों के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया व श्रद्धांजलि दी ।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन पारूथी ने की ।इंद्रजीत सरदाना,अशोक भारती,भारत भूषण टक्कर,अशोक आर्य,मोहिंद्र खन्ना,धन सचदेवा,मनोहर लाल आहूजा ने अपने विचार रखे।

सभी वक्ताओं ने बंटवारे की त्रासदी से लेकर पूर्वजों की कुर्बानीयों का जिक्र किया व पंजाबी समाज की युवा पीढ़ी को अपने स्वर्णिम इतिहास की जानकारी होने की बात पर बल दिया।

प्रधान प्रदर्शन पारूथी ने कार्यक्रम मे आए सभी का स्वागत करते हुए पुरखों को दीप अर्पित कर याद किया व सभी साथियों ने श्रद्धांजलि दी।प्रधान ने कहा कि अब हर साल पंजाबी सेवा सदन एक दीया पूर्वजों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हर साल करेगी।उन्होंने कहा कि अगला आयोजन भव्य व बड़े पैमाने पर होगा।

इस अवसर पर इन्द्रजीत सरदाना,सतीश चावला, नरेंद्र निझावन,अशोक आर्य,राजिंद्र मेहता, सुभाष नारंग,सतीश सोनी,मदन मोहिंद्र खन्ना,कटारिया,भारत भूषण टक्कर,अनिल टक्कर,कवल तनेजा,राजिंद्र कुकरेजा,संजीव जग्गा,राजिंद्र आहूजा,धन सचदेवा,मोहिंद्र पपनेजा,तुलसी मदान,जगदीश कटारिया, सुषम कपूर, सुरिन्द्र कत्याल,सतीश राजपाल,वी के चावला,संजय सेतिया,गुलशन चुघ,चंद्रशेखर नरूला, मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment