रेवाड़ी में एलिट किया द्वारा प्रीमियम एसयूवी किया सोरेंटो का भव्य अनावरण किया गया

अटल हिन्द / मनोज गोयल
रेवाड़ी, 11 सितम्बर: एलिट किया में शुक्रवार को किया की प्रीमियम एसयूवी सोरेंटो का भव्य शुभारंभ एवं अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में चिकित्सा, व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एलिट किया के निदेशक अमित सांघी, दीवान ग्रुप के निदेशक मदन मोहन सांघी तथा किया के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक तरुण शर्मा की विशेष उपस्थिति में नई एसयूवी का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. संदीप चौहान, डॉ. रवि यादव, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. दीपक यादव, अजय कांतीवाल, धीरज राव एवं राजेंद्र सिंघल सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नई किया सोरेंटो की विशेषताएं
नई किया सोरेंटो अपने आकर्षक एवं दमदार डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, आधुनिक तकनीक, आरामदायक केबिन और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के कारण अतिथियों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वाहन की प्रमुख खूबियों और किया की प्रीमियम वाहन श्रृंखला के बारे में जानकारी दी गई।
निदेशक अमित सांघी का बयान
एलिट किया के निदेशक अमित सांघी ने कहा कि रेवाड़ी में किया सोरेंटो का शुभारंभ उनके लिए गर्व का अवसर है। उनका प्रयास रेवाड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को किया के नवीनतम प्रीमियम वाहनों के साथ उत्कृष्ट बिक्री एवं सेवा अनुभव प्रदान करना है।